दुष्कर्म के आरोपी ने की आत्मदाह की कोशिश, बचाने में पुलिसवाला भी झुलसा

Published : Sep 22, 2019, 09:00 PM IST
दुष्कर्म के आरोपी ने की आत्मदाह की कोशिश, बचाने में पुलिसवाला भी झुलसा

सार

प्रयागराज के पास हंडिया में दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश देने के लिए गई थी। लेकिन उसने पत्नी के साथ आत्मदाह की प्रयास किया। उन दोनों को बचाने की कोशिश में पुलिस का दरोगा झुलस गया।   

प्रयागराज. हंडिया थाना क्षेत्र के ढोकरी गांव में रविवार की दोपहर दबिश देने गई पुलिस के सामने दंपती ने आत्मदाह कर लिया। जिससे अफरा तफरी मच गई। तत्काल दंपती को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद उनकी सेहत पहले के मुकाबले बेहतर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गांव का विमल यादव पड़ोस की एक लड़की के साथ छेड़खानी करता था। लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।

एसएसपी के आदेश पर रविवार को दोपहर बाद आरोपी के घर दबिश देने पहुंची थी। लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। तभी विमल यादव ने पत्नी के साथ आत्मदाह करने का प्रयास किया। दंपती ने खुद को आगे के हवाले कर दिया।

घर से धुआं उठते देख पुलिस ने दरवाजा खोला और आग पर काबू पाते हुए दंपती को तत्काल पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर एसपी गंगापार भी मौके पर पहुंचे।  

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल