कुमारस्वामी सरकार की और बढ़ी मुश्किलें, कांग्रेस के मुस्लिम विधायक होंगे बीजेपी में शामिल

Published : Jul 08, 2019, 08:24 PM IST
कुमारस्वामी सरकार की और बढ़ी मुश्किलें, कांग्रेस के मुस्लिम विधायक होंगे बीजेपी में शामिल

सार

कांग्रेस के बागी विधायक रोशन बेग ने कहा कि राज्य सरकार ने अपना बहुमत खो दिया है। लिहाजा उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। पिछले दिनों बेग ने बीजेपी की तारीफ की थी। लेकिन बाद में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया था। बेग ने कहा कि राज्य में कांग्रेस ने उनसे जिस तरह का बर्ताव किया, उससे मैं आहत हूं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही विधानसभा से इस्तीफा देंगे और बीजेपी में शामिल होंगे। 


कर्नाटक की कुमारस्वामी की अगुवाई वाली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं। कांग्रेस के मुस्लिम विधायक रोशन बेग अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। बेग ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना की थी। लेकिन वह अभी पार्टी के खिलाफ बागी रूख अपनाए हुए हैं।

रोशन बेग ने कहा कि वह विधानसभा से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होंगे। फिलहाल बेग के इस्तीफा देने से राज्य में गठबंधन सरकार ने एक और विधायक का समर्थन खो दिया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कुमारस्वामी कर अपना इस्तीफा दे सकते हैं। क्योंकि राज्य में कांग्रेस के और भी विधायक बागी विधायकों के संपर्क में हैं।

कांग्रेस के बागी विधायक रोशन बेग ने कहा कि राज्य सरकार ने अपना बहुमत खो दिया है। लिहाजा उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। पिछले दिनों बेग ने बीजेपी की तारीफ की थी। लेकिन बाद में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया था। बेग ने कहा कि राज्य में कांग्रेस ने उनसे जिस तरह का बर्ताव किया, उससे मैं आहत हूं।

उन्होंने कहा कि वह जल्द ही विधानसभा से इस्तीफा देंगे और बीजेपी में शामिल होंगे। गौरतलब है कि शनिवार को कांग्रेस और जेडीएस के 14 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया था। जिसके बाद राज्य की गठबंधन सरकार अल्पमत में आ गयी है। इस्तीफा देने वाले विधायकों पर विधानसभा अध्यक्ष कल फैसला लेंगे।

हालांकि विधायकों ने दबाव बनाने के लिए शनिवार को ही राज्यपाल से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के और विधायक बागी विधायकों के संपर्क में हैं। जो जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि राज्य में इस राजनैतिक संकट के बीच कांग्रेस के सभी मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए हैं। उधर इस राजनैतिक संकट के लिए पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को जिम्मेदार बताया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल की मान्या ड्रोलिया बनी कॉमनवेल्थ चेस स्टार, 3 पदक के साथ किया स्वर्णिम प्रदर्शन
Surat News: पी.पी. सवाणी के त्रिविध सम्मान समारोह में सम्मानित हुए जनप्रतिनिधि और विद्यार्थी