काम न आयी सत्ता की हनक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के करीबी फिर अस्पताल में भर्ती

Published : Jun 02, 2020, 02:40 PM IST
काम न आयी सत्ता की हनक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के करीबी फिर अस्पताल में भर्ती

सार

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, उनकी पत्नी अमृता रावत और उनके परिवार के सदस्यों सहित 21 अन्य लोगों में कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। इसके बाद सतपाल महाराज और उनकी पत्नी समेत सभी लोगों को ऋृषिकेश के एम्स में भर्ती कर दिया गया था। 

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की सत्ता की धमक फिलहाल काम नहीं आयी। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदारों को होम क्वारंटिन के लिए डिस्चार्ज कर लिया। लेकिन सरकार की किरकिरी के बाद कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदारों को को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  


उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, उनकी पत्नी अमृता रावत और उनके परिवार के सदस्यों सहित 21 अन्य लोगों में कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। इसके बाद सतपाल महाराज और उनकी पत्नी समेत सभी लोगों को ऋृषिकेश के एम्स में भर्ती कर दिया गया था। लेकिन दबाव में कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदारों को  होम क्वारंटिन के लिए डिस्चार्ज कर लिया। लेकिन यहां कैबिनेट मंत्री की हनक नहीं चली और सरकारी की हुई किरकिरी के बाद रिश्तेदारों को फिर से अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। सतपाल महाराज के दो बेटों, उनकी पत्नियों और एक डेढ़ साल के पोते को सोमवार शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन अब दबाव में उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।


गौरतलब है दो दिन पहले सतपाल महाराज समेत उनके परिवार के 44 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें ऋृषिकेष के एम्स में भर्ती कर दिया गया था। हालांकि चर्चा थी कि उत्तराखंड की पूरी कैबिनेट क्वारंटिन की जाएगी। क्योंकि 29 मई को सतपाल ने कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया था। हालांकि  बाद में राज्य सरकार ने फैसला किया कि सतपाल महाराज के अलावा किसी सदस्य को क्वारंटिन नहीं किया जाएगा।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश