फ्लैट छोड़कर आधी रात में भागे रिया और उसके परिजन!

Published : Aug 02, 2020, 06:11 PM ISTUpdated : Aug 02, 2020, 06:35 PM IST
फ्लैट छोड़कर आधी रात में भागे रिया और उसके परिजन!

सार

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में जांच आगे बढ़ रही है। हालांकि अभी तक इसकी जांच मुंबई पुलिस कर रही थी लेकिन बिहार के पटना जिले में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस के अलावा बिहार पुलिस भी जांच कर रही है।

मुंबई। फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में बिहार पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है और इस मामले में रिया चक्रवर्ती की भूमिका पर सवाल उठाते जा रहे हैं और वह पुलिस की जांच का केन्द्र बनी हुई है। बिहार में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर हो चुकी है और बिहार में लगातार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग उठ रही है। लेकिन इसी बीच रिया और उनकी फैमिली के खिलाफ नामजद रिपोर्ट सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा कराने के बाद रिया और उनकी फैमिली आधी रात में अपना फ्लैट कहीं छोड़कर चली गई है।

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में जांच आगे बढ़ रही है। हालांकि अभी तक इसकी जांच मुंबई पुलिस कर रही थी लेकिन बिहार के पटना जिले में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस के अलावा बिहार पुलिस भी जांच कर रही है। बिहार पुलिस मुंबई में है इस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।  सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की लगातार मांग की जा रही है।

क्योंकि सोशल मीडिया में कहा जा रहा है कि इस मामले में बड़े नेता और फिल्म उद्योग के लोग शामिल है। वहीं अभी तक सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के लोगों ने सीबीआई की मांग नहीं की है। जबकि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि अगर केके सिंह इसकी जांच की मांग करेंगे तो राज्य सरकार इस पर विचार करेगी। फिलहाल रिया चक्रवर्ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  होने के बाद बिहार पुलिस सबसे पहले रिया के घर ही पूछताछ के लिए पहुंची थी। लेकिन वह घर से गायब थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि रिया और उनकी फैमिली तीन चार दिन पहले ही आधी रात में मुंबई स्थित फ्लैट को छोड़कर कहीं चले गए हैं। 

 नीली कार में गई रिया की फैमिली

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती की बिल्डिंग के प्रबंधक ने मीडिया को बताया है कि रिया चक्रवर्ती सहित उनके पिता, मां और भाई फ्लैट छोड़कर चले गए हैं और उस रात वह बड़े-बड़े सूटकेसों के साथ घर से निकले। प्रबंधक का कहना है कि अपने निधन के कुछ दिनों पहले ही सुशांत फ्लैट पर आना-जाना बंद कर दिया था।

बिहार पुलिस से भाग रही है रिया

फिलहाल बिहार पुलिस रिया चक्रवर्ती से इस मामले की पूछताछ करेगी और इसके लिए वह मुंबई पहुंची है। लेकिन रिया घर से गायब है। लेकिन रिया चक्रवर्ती ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है और कहा कि उसे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। वहीं रिया के बिहार पुलिस से भागने पर पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं रिया पहली बार सलवार कुर्ते में नजर आई। जबकि रिया एक मॉडर्न लड़की है और हमेशा से ही वेस्टर्न आफटफिट में नजर आती है। लेकिन अपने वीडिया में वह एक सीधीसाधी लड़की नजर आ रही है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान