बिहार सीमा में पहुंची ट्रेन में नकाबपोश लुटेरों ने की 30 लाख की लूट

Published : Jan 10, 2019, 04:57 PM IST
बिहार सीमा में पहुंची ट्रेन में नकाबपोश लुटेरों ने की 30 लाख की लूट

सार

लूट की यह घटना दिल्ली से भागलपुर जा रही साप्ताहिक एक्सप्रेस में हुई। लुटेरे लगभग 15 की संख्या में थे। उन्होंने चेहरे पर नकाब बांध रखा था। 

बुधवार की रात दिल्ली से भागलपुर जा रहे यात्रियों पर भारी गुजरी। रात के साढ़े नौ बजे बिहार की सीमा में लखीसराय के पास धनौरी स्टेशन के नजदीक साप्ताहिक एक्सप्रेस(ट्रेन नंबर 12350) को चेन खींचकर रोक दिया गया। जिसके बाद उसपर लगभग 15 की संख्या में लुटेरे सवार हो गए। 


इन सभी ने लगभग एक घंटे तक ट्रेन में लूट मचाई। लुटेरों ने यात्रियों से गहने, कैश, मोबाइल और यहां तक खाने का सामान भी छीन लिया। 

यह सभी बदमाश चाकू, पिस्तौल और देसी कट्टे से लैस थे। उन्होंने विरोध करने पर लगभग आधा दर्जन यात्रियों को चाकू मारकर घायल कर दिया और दो यात्रियों को गोली मार दी।
 
लूट की यह घटना ट्रेन के एस-9, एस-10 और एसी-3 बोगी में हुई। लगभग 200 यात्री इन लुटेरों का शिकार बने हैं। 

यह सभी बदमाश बहुत ही बेरहमी से यात्रियों के साथ मारपीट कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि यह काम नक्सलियों का भी हो सकता है। 

खास बात यह है कि लूट की यह वारदात लगभग एक घंटे तक चलती रही। लेकिन इस दौरान न तो जीआरपी और ना ही स्थानीय पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची। 

घटना के काफी समय बाद सूचना पर किऊल सिविल एरिया की पुलिस और आरपीएफ घटनस्थल पर पहुंची।   
पुलिस के पहुंचने के बाद रात के लगभग 11 बजे ट्रेन को जमालपुर के लिए रवाना किया। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने गायशाला भ्रमण में सीखी दया, करुणा और जिम्मेदारी
SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान