योगी के दौरे से पहले अस्पताल में बिछाई भगवा रंग की चादर

Published : Aug 28, 2019, 08:27 AM ISTUpdated : Aug 28, 2019, 09:14 AM IST
योगी के दौरे से पहले अस्पताल में बिछाई भगवा रंग की चादर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रायबरेली में राणा बेनी माधोसिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने को वहां पहुंचे थे। असल में अमेठी फतह के बाद भाजपा का पूरा जोर रायबरेली पर है। जहां अभी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं। जबकि कांग्रेस का ही गढ़ कहे जाने वाले अमेठी में इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के किले को ध्वस्त कर दिया है। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली का दौरा किया। ये दौरा इसलिए भी अहम था क्योंकि यहां पर कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंगा गांधी आई हुई थी। लिहाजा इस दौरे पर पूरे मीडिया की नजर थी। लेकिन जब योगी आदित्यनाथ रायबरेली के जिला अस्पताल के वार्डो का दौरान करने पहुंचे तो यहां पर बेड में भगवा धारी वाली चादर बिछाई गई। हालांकि जिले के अफसरों को इसमें कोई असामान्य बात नहीं लगती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रायबरेली में राणा बेनी माधोसिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने को वहां पहुंचे थे। असल में अमेठी फतह के बाद भाजपा का पूरा जोर रायबरेली पर है। जहां अभी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं। जबकि कांग्रेस का ही गढ़ कहे जाने वाले अमेठी में इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के किले को ध्वस्त कर दिया है।

यहां कांग्रेस के पूर्व नेता और सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा था। लिहाजा भाजपा ने अभी से ही अगले लोकसभा चुनाव की तैयारी कर दी हैं। हालांकि रायबरेली में अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी सक्रिय हो रही हैं। क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी इस सीट पर भविष्य मे चुनाव लड़ेंगी। क्योंकि सोनिया का स्वास्थ्य खराब है और वह कांग्रेस की अध्यक्ष भी बन गई हैं।

लिहाजा ऐसा हो सकता है कि सोनिया संसदीय राजनीति को छोड़कर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करें। लिहाजा भाजपा ने भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए रायबरेली पर फोकस करना शुरू कर दिया है। प्रियंका गांधी भी मंगलवार  को रायबरेली के दौरे पर थी और उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह जनता का शोषण कर रही है और देश आर्थिक मंदी की तरफ जा रहा है। हालांकि दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने आई हैं। विधायक की बेटी अदिति सिंह अब कांग्रेस की विधायक हैं। हालांकि भगवा चादर के बारे में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एन.के. श्रीवास्तव ने कहा कि बेडशीट के बारे में कुछ भी असामान्य नहीं है। क्योंकि चादरों को रोज बदला जाता है। बेडशीट का रंग कोडित किया गया है। लेकिन सच्चाई ये भी है कि अस्पताल में पहली बार भगवा रंग की चादर का इस्तेमाल किया गया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल