राफेल डील पर संबित पात्रा ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब

Published : Sep 25, 2018, 09:27 PM IST
राफेल डील पर संबित पात्रा ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब

सार

भाजपा प्रवक्ता ने दस्तावेज के साथ बोला हमला। कहा - 2016 में राफेल सौदे के कागजात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा राबर्ट वाड्रा के कथित मित्र संजय भंडारी के घर से छापे के दौरान मिले थे।

राफेल विमान सौदे में कांग्रेस के तीखे हमलों का सामना कर रही भाजपा ने मंगलवार को पलटवार करते हुए कहा कि इस सौदे में विपक्षी पार्टी को कमीशन खाने को नहीं मिला, इसीलिए वह छटपटा रही है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि 2016 में राफेल सौदे के कागजात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा राबर्ट वाड्रा के कथित मित्र संजय भंडारी के घर से छापे के दौरान मिले थे। पात्रा ने सवाल किया कि ये संवेदनशील कागज़ वहाँ तक कैसे पहुंचे।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पात्रा ने कहा, "देश को लूटने वाले, देश में डाका डालने वाले और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले आज प्रधानमंत्री पर सवाल कर रहे हैं ।"

पात्रा ने आरोप लगाया, ‘राफेल विमान खरीद में कांग्रेस पार्टी को कमीशन खाने को नहीं मिला इसीलिए कांग्रेस पार्टी छटपटा रही है।’

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भंडारी को वाड्रा के लिये आठ लाख रूपये की यात्रा टिकटों के लिये दो मेल भेजे गए थे जिसमें पहला मेल 7 अगस्त 2012 और दूसरा मेल 13 अगस्त का था ।

पात्रा ने दावा किया कि संजय भंडारी के ट्रेवेल एजेंट ने उस समय रॉबर्ट वाड्रा के लिये टिकट बुक किया जब एक सौदे पर बातचीत चल रही थी जिससे एचएएल को हटाया गया था। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रोजेक्टर पर इन टिकटों की प्रतियां भी दिखाई और विदेश में राबर्ट वाड्रा के कथित फ्लैट के चित्र भी प्रदर्शित किये ।

उल्लेखनीय है कि वाड्रा इन आरोपों को लगातार खारिज करते रहे हैं।

पात्रा ने दावा किया कि संजय भंडारी द्वारा राबर्ट वाड्रा के लिए लंदन में 19 करोड़ रुपये का फ्लैट ख़रीदा गया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण