राजस्थान विधानसभा चुनाव: भाजपा की 131 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, 25 नए चेहरों पर दांव

Published : Nov 12, 2018, 01:51 PM IST
राजस्थान विधानसभा चुनाव: भाजपा की 131 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, 25 नए चेहरों पर दांव

सार

पार्टी ने अपने लोकसभा सांसद सोना राम चौधरी को भी विधानसभा चुनाव में उतारा है। 12 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है।

भाजपा ने राजस्थान विधानसभा की 200 में से 131 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार 25 नए चेहरों पर दाव लगाया है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन की अपनी पारंपरिक सीट से ही चुनाव लड़ेंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता जे पी नड्डा ने भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के साथ बैठक के बाद नामों की घोषणा की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा अन्य शीर्ष नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी बैठक में शामिल हुईं।

पार्टी ने अपने लोकसभा सांसद सोना राम चौधरी को भी विधानसभा चुनाव में उतारा है। 12 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। नड्डा ने कहा कि पार्टी ने 25 नए चेहरों को टिकट दिया है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि पहली सूची में 85 मौजूदा विधायकों को जगह दी गई है। नड्डा ने कहा, 'सभी सीटों के लिए जिन उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई वे बैठक में मौजूद थे। अन्य प्रत्याशियों के नामों की भी जल्द घोषणा की जाएगी।'

हाल के वर्षों में प्रदेश में हुए उप चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद राज्य में फिर से अपनी जमीन जमाने में जुटी कांग्रेस से भाजपा को कड़ी चुनौती मिल रही है। कई चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में भी कांग्रेस को प्रदेश में भाजपा पर बढ़त लेते हुए दिखाया गया है। हालांकि बीजेपी का दावा है कि विपक्षी चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयार है। वसुंधरा राजे के नेतृत्व में पार्टी ने 2013 में प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें जीतकर कांग्रेस को सूबे में अब तक की सबसे करारी शिकस्त दी थी। (इनपुट एजेंसी)
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
Bhavika Maheshwari: इंटरनेशनल मंचों पर छाईं सूरत की युवा स्पीकर, भारतीय दर्शन का बढ़ाया मान