Srilanka Blast: वोटिंग के बाद छुट्टी मना रहे जनता दल सेकुलर के 5 नेताओं की मौत, 2 लापता

Published : Apr 22, 2019, 01:23 PM ISTUpdated : Apr 22, 2019, 02:07 PM IST
Srilanka Blast: वोटिंग के बाद छुट्टी मना रहे जनता दल सेकुलर के 5 नेताओं की मौत, 2 लापता

सार

रविवार की सुबह श्रीलंका में हुए आठ बम धमाकों में कई विदेशियों समेत 290 लोगों की मौत हो गयी थी। ये बम धमाके चर्च और होटलों में किए गए। श्रीलंका और कर्नाटक से आ रही जानकारी के मुताबिक इन धमाकों में कोलंबों में छुट्टियां मनाने गए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) के पांच नेताओं की मौत हो गयी है जबकि दो नेताओं का कुछ पता नहीं चल रहा है।

रविवार की सुबह श्रीलंका में हुए आठ बम धमाकों में कई विदेशियों समेत 290 लोगों की मौत हो गयी थी। ये बम धमाके चर्च और होटलों में हुए थे। जानकारी के मुताबिक इन धमाकों में राजधानी कोलंबों में छुट्टियां मनाने गए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) के पांच नेताओं की मौत हो गयी है। पार्टी के दो नेताअभी भी लापता बताए जा रहे हैं. 

बीते 24 घंटे के दौरान जनता दल सेकुलर के शीर्ष नेता केन्द्र सरकार, विदेश मंत्रालय और कोलंबो में दूतावास के संपर्क में हैं, हालांकि अभी तक लापता दो नेताओं के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है. इसके चलते नेताओं के परिवार वालों चिंता बढ़ रही है.

इन परिवारों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मामले में आगे की कार्यवाही करने करने की पहल की है। हालांकि पांच नेताओं के मारे जाने की खबर है।

ये नेता कर्नाटक में लोकसभा का चुनाव प्रचार खत्म करने के बाद वहां पर छुट्टियां मनाने गए थे। जानकारी के मुताबिक ये नेता कोलंबो के शंगरी-ला होटल में ठहरे हुए थे जिसमें ब्लास्ट हुआ था। फिलहाल इन नेताओं के बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि श्रीलंका में पवित्र ईस्टर के मौके चर्चों और होटलों में सीरियल बम धमाके हुए और इनमें 290 लोगों समेत छह भारतीय भी मारे गए थे। गौरतलब है कि श्रीलंका के गिरजाघरों और लक्जरी होटलों को निशाना बनाते हुए आठ विस्फोट किए गए। इस बम धमाकों में मुस्लिम संगठनों का हाथ होने की बात कही जा रही है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान