दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दिल्ली हिंसा में गोली चलाने वाला शाहरूख गिरफ्तार

Published : Mar 03, 2020, 01:09 PM ISTUpdated : Mar 03, 2020, 01:48 PM IST
दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दिल्ली हिंसा में गोली चलाने वाला शाहरूख गिरफ्तार

सार

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हिंसा में खुलेआम गोली चलाने वाले शाहरुख को उत्तर प्रदेश के शामली जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस को उसकी तलाश थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। हालांकि पहले ये कहा जा रहा था कि उसे गिरफ्तार कल लिया गया है।  बताया जा रहा था कि वह दिल्ली के थाना उस्मानपुर का रहने वाला है, लेकिन घटना के बाद से ही वह अपने परिवार के साथ फरार हो गया था।

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा को लेकर सबसे बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि दिल्ली हिंसा में खुलेआम गोली चलाने वाले शाहरूख शामली से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए देश के कई हिस्सों में दबिश डाल रही थी। लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया है।

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हिंसा में खुलेआम गोली चलाने वाले शाहरुख को उत्तर प्रदेश के शामली जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस को उसकी तलाश थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। हालांकि पहले ये कहा जा रहा था कि उसे गिरफ्तार कल लिया गया है।  बताया जा रहा था कि वह दिल्ली के थाना उस्मानपुर का रहने वाला है, लेकिन घटना के बाद से ही वह अपने परिवार के साथ फरार हो गया था।

शाहरूख ने दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान खुलेआम गोली चलाई और पुलिस कांस्टेबल पर पिस्तौल तानी थी। शाहरूख ने 24  फरवरी को हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल दीपक दहिया पर भी बंदूक तानी थी। पुलिस को उसकी तलाश थी। हालांकि वह और उसका परिवार घर से फरार चल रहा था।  शाहरूख की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस पर दबाव था। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस 10 टीमें शाहरुख की तलाश में कई शहरों में रेड कर रही थी।

कहा जा रहा था कि वह मौजपुर में फायरिंग करने के बाद पानीपत पहुंचा था। क्योंकि दिल्ली पुलिस को उसकी लोकेशन लगातार मिल रही थी इसके बाद शाहरुख पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग अलग शहरो में छिप रहा था। शाहरूख के कैराना, अमरोहा में होने की खबर मिल रही थी। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। गौरतलब कि दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों को लेकर 369 रिपोर्ट दर्ज की है और इसमें आर्म्स एक्ट में 44 एफआईआर दर्ज हुई है और अभी तक दंगों में 1284 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब दिल्ली पुलिस शाहरूख को शरण देने वालों की तलाश में जुट गई है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश