मुलायम के भाई शिवपाल और प्रियंका के बीच फोन पर हुई बात

Published : Feb 14, 2019, 07:30 PM IST
मुलायम के भाई शिवपाल और प्रियंका के बीच फोन पर हुई बात

सार

यूपी में कांग्रेस की नई नवेली महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी किसी भी तरह सफलता हासिल करने के लिए आतुर हैं। गुरुवार को उनकी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संयोजक शिवपाल यादव से फोन पर बात हुई। प्रियंका और शिवपाल की मुलाकात तीन दिन बाद हो सकती है। 

मुलायम के भा ईशिवपाल यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी के बीच गठबंधन को लेकर बात आगे बढ़ने की खबर है। गुरुवार को शिवपाल और प्रियंका के बीच फोन पर बात हुई। जिसमें यह तय हुआ कि तीन दिन बाद दोनों नेता मुलाकात करेंगे। 

कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के बाद प्रियंका यूपी में लगातार पार्टी को मजबूत बनाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। वह कई छोटे दलों से गठबंधन की संभावना तलाश कर रही हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात करने का फैसला किया है। 

पिछले दिनों शिवपाल सिंह यादव और कांग्रेस के एक विधान पार्षद दीपक सिंह के बीच बातचीत की फोटो वायरल हुई थी। जिसके बाद अफवाह फैली थी कि शिवपाल कांग्रेस के साथ खिचड़ी पकाने की तैयारी कर रहे हैं। 

इस चर्चाओं को बल इसलिए भी मिल रहा है क्योंकि न तो शिवपाल और न ही कांग्रेस की ओर से गठबंधन की बातों से इनकार किया गया है। दोनों ही पक्षों ने मामला वक्त पर छोड़ रखा है। 

कांग्रेस को इस समय यूपी में सहारे की जरुरत है। क्योंकि उसे सपा और बसपा ने मंझधार में छोड़ दिया है। ऐसे में शिवपाल कांग्रेस के लिए सहारा बन सकते हैं। 

आने वाले समय में कांग्रेस कई और छोटे दलों से गठबंधन कर सकती है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

NIF Global Surat में भारतीय हस्तशिल्प का शानदार जलवा, छात्र डिजाइनरों ने रैंप पर दिखाया परंपरा और ट्रेंड का संगम
Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान