
वायरल डेस्क। अगर किसी शख्स को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया हो और कुछ घंटों बाद वह जिंदा हो जाए तो आप क्या कहेंगे? ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में। जहां बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। परिजन बिलख रहे थे। घर में मातम पसरा था। सगे संबंधियों को भी सूचना दे दी गई थी लेकिन आधे घंटे बाद महेश बघेल की सांसे फिर से लौट आईं और वह जिंदा हो गए। इसके बाद परिवारवाले उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा है।
कई दिनों से बीमार थे बीजेपी नेता
बता दें, बीजेपी नेता महेश बघेल कई दिनों से बीमार चल रहे थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने दो दिन इलाज के बाद मृत घोषित कर दिया था। परिवार वाले भी डॉक्टर की बात मानकर उन्हें मृत समझकर घर ले आए थे। घर के किसी सदस्य के जाने पर मातम पसरा हुआ था। लोग बिलख कर रह थे कि तभी उनकी सांसे चलने लगी।
परिवार ने बताया चमत्कार
इस घटना को बीजेपी नेता के परिजन चमत्कार मान रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेश बघेल के पैर में चोट लगी थी। जिससे उन्हें इंफेक्शन हो गया था। उसी का ऑपरेशन किया गया था। उसके बाद उन्हें अटैक पड़ा और दो दिन तक वह वेंटिलेटर पर रहे। जिसके डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। घर पहुंचने पर अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी कि उनके शरीर में कुछ हरकत दिखी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बहरहाल एक तरफ परिवारवाले खुश हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग डॉक्टरों के रवैये पर प्रश्न खड़ा कर रहा है। उनका कहना है डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ये सब हुआ है। भला कोई जिंदा व्यक्ति को मृत कैसे बता सकता है। लोगों ने इस मामले की जांच करने की मांग की।
ये भी पढ़ें- दादा-दादी ने कहा- तुम्हारे मां-बाप की मौत हो चुकी है, चमत्कार देखिए- 35 साल बाद मिल गई उसकी मां
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।