छह साल के बच्चे पर लगा साथी छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, बच्ची की हालत गंभीर

By Team MyNationFirst Published Aug 31, 2019, 9:01 AM IST
Highlights

जानकारी के मुताबिक सिरसा पहली कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने ही साथ पढ़ने वाले एक छात्र पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। जिस छात्र पर आरोप लगा है उसके खिलाफ पुलिस कार्यवाही नहीं कर सकती है। क्योंकि नियमों के मुताबिक किसी बच्चे की सात वर्ष की आयु के बाद ही उसके  खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है।

सिरसा। हरियाणा के सिरसा में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसको सुनकर आप भी विश्वास नहीं करेंगे। लेकिन ये सच्चाई है। सिरसा में एक छह साल के बच्चे पर अपने क्लास की साथी छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। बच्ची की स्थित गंभीर है। यहां पर छह साल की छात्रा ने अपने साथ बच्चे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है। क्योंकि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक सिरसा पहली कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने ही साथ पढ़ने वाले एक छात्र पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। जिस छात्र पर आरोप लगा है उसके खिलाफ पुलिस कार्यवाही नहीं कर सकती है। क्योंकि नियमों के मुताबिक किसी बच्चे की सात वर्ष की आयु के बाद ही उसके  खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि वो सिरसा गांव के रहने वाली है। उसकी छह साल की बच्ची गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती है। पीड़िता की मां ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी बच्ची ने घर आकर बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है और वह जब अपनी बच्ची को डॉक्टर के पास ले गई तो जांच के बाद चौंकाने वाली बात सामने आयी।

बच्ची ने बताया कि उसके क्लास का बच्चा उसे  टॉयलेट ले गया जहां उसने उसके साथ गंदा काम किया। जिसके बाद बच्ची को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची अस्पताल में भर्ती है और उसके ठीक होने के बाद आरोपी बच्चे की पहचान कराई जाएगी।

पुलिस का कहना है की 7 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, इसलिए अभी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। लेकिन ये मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि बच्चे की उम्र को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।

click me!