उत्तर भारत में फिर बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाई ठंड

Team MyNation   | Asianet News
Published : Jan 09, 2020, 08:40 AM IST
उत्तर भारत में फिर बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाई ठंड

सार

 मौसम विभाग का कहना है कि आज भी बारिश हो सकती है और आसामान में बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण ठंड से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। पिछले दिनों दिनों से उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश हो रही है और मौसम विभाग का कहना है कि आज भी बारिश हो सकती है। जिसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा। पहाड़ी राज्यों में बर्फ गिरने और मैदानी राज्यों में बारिश होने के कारण तापमान में 7 से 10 डिग्री तक की गिरावट आई है।

नई दिल्ली। उत्तर भारत में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी से ठंड में इजाफा हुआ है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण पारा 7 से 10 डिग्री तक लुढ़क गया है। खराब मौसम के कारण ट्रेन, बसें और उड़ानें देर से चल रही हैं या फिर रद्द कर दी गई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी बारिश हो सकती है और आसामान में बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण ठंड से लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

पिछले दिनों दिनों से उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश हो रही है और मौसम विभाग का कहना है कि आज भी बारिश हो सकती है। जिसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा। पहाड़ी राज्यों में बर्फ गिरने और मैदानी राज्यों में बारिश होने के कारण तापमान में 7 से 10 डिग्री तक की गिरावट आई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बुधवार को भी भारी बर्फबारी हुई है। वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है।

जिसके कारण पारा और गिरा गया है। मौसम विभा का कहना है मौसम में फिलहाल बदलाव की कोई उम्मीद है और अगले दो दिन तक यही हालत बने रहेंगे। विभाग के मुताबिक हिमाचल में बर्फबारी के कारण के केलांग में पारा -5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि कश्मीर का भी यही हाल है। वहीं उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण कई गांव बर्फ से ढक गए हैं। इसके कारण ठंड में इजाफा हुआ है।

इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को दिनभर धीरे-धीरे बारिश होती रही और इसके कारण अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट  दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी बृहस्पतिवार को भी बारिश हो सकती है जिसके कारण आम लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी और जनजीवन अस्तव्यस्त रहेगा। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण