मोदी सरकार की छमाही परीक्षा के परिणाम में कुछ मंत्री होंगे फेल, कुछ पास

Team MyNation   | Asianet News
Published : Dec 23, 2019, 08:19 AM IST
मोदी सरकार की छमाही परीक्षा के परिणाम में कुछ मंत्री होंगे फेल, कुछ पास

सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने छह महीने के कार्यकाल का लेखा जोखा तैयार कर लिया है। इस लेखाजोखा में मंत्रियों के प्रदर्शन पर भी रिपोर्ट तैयार की है। जिसके मुताबिक कुछ मंत्रियों के प्रदर्शन से पीएम नरेन्द्र मोदी संतुष्ट हैं तो कुछ मंत्रियों के प्रदर्शन से वह नाराज बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि जिन मंत्रियों का पिछले छह महीने में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, उनकी केन्द्रीय मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है।

नई दिल्ली। केन्द्र की मोदी की मोदी सरकार के छह महीने पूरे होने वाले हैं। यानी मोदी सरकार के मंत्रियों की छमाही परीक्षा हो गयी है। इस परीक्षा का रिजल्ट आना अभी बाकी है। माना जा रहा है कि छह महीने की समीक्षा के बाद कुछ मंत्रियों की छुट्टी होनी तय है और कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने छह महीने के कार्यकाल का लेखा जोखा तैयार कर लिया है। इस लेखाजोखा में मंत्रियों के प्रदर्शन पर भी रिपोर्ट तैयार की है। जिसके मुताबिक कुछ मंत्रियों के प्रदर्शन से पीएम नरेन्द्र मोदी संतुष्ट हैं तो कुछ मंत्रियों के प्रदर्शन से वह नाराज बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि जिन मंत्रियों का पिछले छह महीने में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, उनकी केन्द्रीय मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है।

हालांकि कुछ मंत्रियों के विभागों के बदले जाने की संभावना है। फिलहाल सभी 56 मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर लिया है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट तैयार करने में सीधे तौर पर मंत्रियों से फीडबैक नहीं लिया गया बल्कि उनके स्थान पर विभागों के सेक्रेटरी के जरिए फीडबैक लिया गया। जानकारी के मुताबिक वित्त, परिवहन और रेल मंत्रालय को छोड़कर सभी विभागों के सेक्रटरी ने पीएमओ को छह महीने का रिपोर्ट कार्ड सौंपा है।

पीएम की अगुवाई में समीक्षा बैठक में पीएम मोदी खुश नहीं दिखे। पीएम मोदी खासतौर से वित्त मंत्रालय, खाद्य और

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के प्रदर्शन से नाखुश हैं। असल में देश की गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर पीएम चिंतित हैं वहीं खाद्य उत्पाद खासतौर से प्याज की बढ़ती कीमत को लेकर भी कई तरह से सवाल उठाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में केन्द्रीय खाद्य मंत्री राम विलास पासवान की कैबिनेट मंत्री के पद से छुट्टी हो सकती है और उनकी जगह उनके बेटे चिराग पासवान को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

हालांकि ये भी हो सकता है कि लोक जनशक्ति पार्टी को कोई अन्य मंत्रालय कैबिनेट फेरबदल में बदला जा  सकता है। मंत्रालयों के प्रदर्शन के लिए उन्हें आठ कलस्टर में विभाजित किया गया था। फिलहाल उम्मीद की जा रही है कि अगले साल 14 जनवरी के बाद केन्द्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इसमें जेडीयू और एआडीएमके को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।   

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान