जल्द ही उत्तर भारत का मौसम खाएगा पलटी

Published : Oct 05, 2018, 02:19 PM IST
जल्द ही उत्तर भारत का मौसम खाएगा पलटी

सार

राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में अभी भी गर्मी से राहत नहीं मिली है, इसी के चलते दिल्ली वासियों के लिए हम एक अच्छी खबर लेकर आए हैं।

राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में अभी भी गर्मी से राहत नहीं मिली है, इसी के चलते दिल्ली वासियों के लिए हम एक अच्छी खबर लेकर आए हैं। उत्तर भारत के कई इलाकों में दोपहर के समय लोगों को गर्मी से राहत दिलवाने के लिए 'लुबान' आ रहा है। यह लुबान अरब सागर से कुछ दिनों में चक्रवाती तूफान के रूप में आ रहा है। 

इस चक्रवाती तूफान के आने के बाद उत्तर भारत के पहाड़ों पर अचानक बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद इसकी वजह से पहाड़ों और मैदानी भागों के मौसम पर काफी असर पड़ेगा।

दिल्ली और एनसीआर में भी इसकी वजह से 10 से 12 अक्टूबर तक बादल छाएं रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान भी 35-36 से लुढ़ककर 31-32 पर पहुंचेगा। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा, जिसके बाद तापमान में कमी आने लगेगी। स्काईमेट के अनुसार अक्टूबर के मध्य तक मौसम दिन के समय भी खुशनुमा बन जाएगा। 

दिल्ली का मौसम इन दिनों कुछ यूं हैं कि, तड़के और रात के समय तो मौसम सही होता हैं लेकिन दोपहर के समय गर्मी होती है। 
 

PREV

Recommended Stories

क्या आपको भी बहुत गुस्सा आता है? ये कहानी आपकी जिंदगी बदल देगी!
सड़कों से हटेंगी आपकी स्लीपर बसें? NHRC के आदेश ने मचाई खलबली