झारखंड में सीएए समर्थकों पर पथराव और हमला, उपद्रवियों ने लगाई आग

By Team MyNationFirst Published Jan 24, 2020, 7:55 AM IST
Highlights

नागरिकता कानून के समर्थन में पूरे देश में रैलियों और प्रदर्शनों का आयोजन किया जा रहा है।  भारतीय जनता पार्टी जहां इसके लिए जन जागरण अभियान चला रही है तो वहीं कई सामाजिक संगठन भी इस कानून के लिए जनता को जागरूक कर रहे हैं। लिहाजा झारखंड के लोहरदगा जिले में इस कानून के समर्थकों ने जुलूस निकाला तो इसका विरोध करने वालों ने समर्थकों पर पथराव शुरू कर दिया। 

रांची। झारखंड में सरकार बदलने का असर देखा जा रहा है। जहां राज्य के लोहरदगा नागरिकता कानून का समर्थन करने वालों पर पथराव कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद उपद्रवियों ने आगजनी कर माहौल को खराब करने की कोशिश की। जिसके बाद सीएए समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और जिन्हें शांत कराने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया।

नागरिकता कानून के समर्थन में पूरे देश में रैलियों और प्रदर्शनों का आयोजन किया जा रहा है।  भारतीय जनता पार्टी जहां इसके लिए जन जागरण अभियान चला रही है तो वहीं कई सामाजिक संगठन भी इस कानून के लिए जनता को जागरूक कर रहे हैं। लिहाजा झारखंड के लोहरदगा जिले में इस कानून के समर्थकों ने जुलूस निकाला तो इसका विरोध करने वालों ने समर्थकों पर पथराव शुरू कर दिया। यही नहीं उपद्रवियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आगजनी भी की। हालांकि समर्थकों का दावा है कि उपद्रवियों को पुलिस का साथ मिला हुआ था और उसने उपद्रवियों को रोकने की कोशिश नहीं की।

पथराव होने के कारण कई लोग इसमें घायल हो गए, जिसके बाद समर्थकों ने हंगामा किया जिसके बाद हिंसा भड़क गई। पथराव और आगजनी के विरोध में लोगों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की। जिस पर पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक इस हिंसा में कई लोगों के घायल हुए हैं इस इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है और पुलिस के आला अफसरपूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
 

click me!