सुब्रह्मण्यम स्वामी ने राहुल गांधी की एमफिल डिग्री पर उठाए सवाल, कांग्रेस अध्यक्ष पर पांच हमले

Published : Apr 13, 2019, 01:01 PM IST
सुब्रह्मण्यम स्वामी ने राहुल गांधी की एमफिल डिग्री पर उठाए सवाल, कांग्रेस अध्यक्ष पर पांच हमले

सार

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा  है कि राहुल गांधी के पास चार अलग-अलग पासपोर्ट हैं। यही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने एमफिल भी पूरा नहीं किया है। इसमें उनके नाम को लेकर भी गलत जानकारी दी गई है। 

कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी को अमेठी लोकसभा सीट पर टक्कर दे रही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। 

स्वामी ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा  है कि राहुल गांधी के पास चार अलग-अलग पासपोर्ट हैं। यही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने एमफिल भी पूरा नहीं किया है। इसमें उनके नाम को लेकर भी गलत जानकारी दी गई है। 

सुब्रह्मण्यम  स्वामी ने राहुल गांधी पर पांच हमले किए हैं। एक नजरः

1. स्वामी का दावा है कि राहुल गांधी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में अपनी एमफिल के कोर्स के दौरान फेल हो गए थे। 

2. स्वामी ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल के पास चार अलग-अलग पासपोर्ट हैं। उनकी जो एमफिल की डिग्री दिखाई गई हैं, उसमें वह एक विषम में फेल हैं। यही नहीं इस डिग्री में राहुल का नाम भी राउल विंची लिखा हुआ है। स्वामी ने कांग्रेस के प्रथम परिवार के इटली कनेक्शन का हवाला देते हुए यह बात कही है। 

3. स्वामी ने कैंब्रिज की एक डिग्री को ट्वीट करते हुए कहा है कि राहुल गांधी एक विषय में फेल हैं।

4. स्वामी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'बुद्धू के कैंब्रिज सर्टिफिकेट में उसका नाम राउल विंची लिखा हुआ है। एमफिल के इस कोर्स में वह नेशनल इकोनॉमिक प्लानिंग एंड पॉलिसी में फेल हैं।'

5. एक अन्य ट्वीट में स्वामी ने कांग्रेस  प्रवक्ता रणदीप  सिंह सुरजेवाला पर भी इसी मुद्दे को लेकर निशाना साधा है। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष की थीसिस और परीक्षा परिणाम सार्वजनिक करने को कहा है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के प्रवक्ता स्मृति ईरानी की डिग्री को लेकर हल्ला मचा रहे हैं। बुद्धू ने भी अपने नामांकन पत्र में दावा किया है कि उनके पास एमफिल की डिग्री है। वह थीसिस से पहले होने वाली परीक्षा में फेल हो गए थे। इसके बाद उन्हें थीसिस नहीं लिखने दी गई। उनसे अपनी थीसिस अथवा रिजल्ट को सार्वजनिक करने को कहो।'

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान