सुनील अरोड़ा होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त

Published : Nov 27, 2018, 12:34 PM IST
सुनील अरोड़ा होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त

सार

अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं। चुनाव आयुक्त के तौर पर अरोड़ा की नियुक्ति 31 अगस्त 2017 को हुई थी।

नई दिल्ली--चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा देश के अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे। वह निवर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत की जगह लेंगे। निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सुनील अरोड़ा आगामी दो दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त  ओ पी रावत का कार्यकाल 1दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

अरोड़ा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1980 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं। चुनाव आयुक्त के तौर पर अरोड़ा की नियुक्ति 31 अगस्त 2017 को हुई थी।

मना जा रहा है कि विधि मंत्रालय ने सोमवार को अरोड़ा की नियुक्ति को मजूरी दे दी। इसके बाद सरकार से मंजूरी मिलने के बाद उसे राष्ट्रपति भवन भेजा है। मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि अरोड़ा की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।

राजस्थान में प्रशासनिक सेवा के दौरान विभिन्न जिलों में तैनाती के अलावा 62 वर्षीय अरोड़ा ने केन्द्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण सचिव और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य किया।

इसके अलावा वह वित्त और कपड़ा मंत्रालय एवं योजना आयोग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह 1993 से 1998 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के सचिव और 2005 से 2008 तक मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी रहे।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण