तीन तलाक याचिकाकर्ता पर एसिड अटैक, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

Published : Sep 19, 2018, 09:28 AM IST
तीन तलाक याचिकाकर्ता पर एसिड अटैक, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

सार

दिल्ली की रहने वाली शबनम का विवाह बुलंदशहर के जौलीगढ़ में हुआ था। उनके पति मुजम्मिल ने शबनम को तीन तलाक दे दिया था। जिसके बाद  शबनम को अपने ही देवर के साथ हलाला कराने का फरमान जारी किया गया, जिसके बाद शबनम सुप्रीम कोर्ट गईं। 

हलाला, बहुविवाह और तीन तलाक के विरोध में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाली शबनम पर तेजाब से हमला हुआ है। जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने उनकी सुरक्षा को लेकर बुलंदशहर के एसएसपी की जिम्मेदारी तय की है। 

शबनम ने बुलंदशहर में खुद पर हुए एसिड अटैक के बाद सुप्रीम कोर्ट से सुरक्षा की मांग की थी। अपनी याचिका में शबनम ने सुरक्षा कवर के साथ साथ तेजाब हमले से जुड़ी चिकित्सा सुविधाओं की भी मांग की है। 

वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। शबनम के उपर उनके ही देवर ने एक दूसरे शख्स के साथ मिलकर तेजाब से हमला किया था।  

दिल्ली की रहने वाली शबनम का विवाह बुलंदशहर के जौलीगढ़ में हुआ था। उनके पति मुजम्मिल से उनके तीन बच्चे हैं। लेकिन उसने शबनम को तीन तलाक दे दिया था। जिसके बाद स्थानीय मौलवियों ने शबनम को अपने ही देवर के साथ हलाला कराने का फरमान जारी किया था। 

जिसके बाद शबनम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। अपनी मंशा पर पानी फिरता देखकर शबनम के देवर ने उसके उपर एसिड अटैक किया। जिसके खिलाफ अदालत ने बेहद सख्त रवैया अपनाया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान