मोदी और शाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में जल्द सुनवाई नहीं

Published : Apr 29, 2019, 01:34 PM ISTUpdated : Apr 29, 2019, 02:53 PM IST
मोदी और शाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में जल्द सुनवाई नहीं

सार

कांग्रेस नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने मामले की जल्द सुनवाई की मांग की थी। जिसपर मुख्य न्यायाधीश ने 30 अप्रैल को दोबारा से अपनी मांग कोर्ट के समक्ष रखने को कहा है। मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा कि आप साफ तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का नाम क्यों नहीं ले रहे?   

कथित आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 30 अप्रैल को सुनवाई करेगा। कोर्ट ने कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव द्वारा दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इंकार कर दिया है। 

याचिकाकर्ता की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने मामले की जल्द सुनवाई की मांग की थी। जिसपर मुख्य न्यायाधीश ने 30 अप्रैल को दोबारा से अपनी मांग कोर्ट के समक्ष रखने को कहा है। मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा कि आप साफ तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का नाम क्यों नहीं ले रहे? 

याचिका में कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ 24 घंटे में फैसला लेने के लिए आयोग को निर्देश दिया जाए। याचिकाकर्ता की माने तो 23 अप्रैल को मतदान के दिन गुजरात में रैली करके प्रधानमंत्री ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। 

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पीएम और अमित शाह के उल्लंघन की शिकायत की है लेकिन तीन हफ्ते हो चुके हैं और चुनाव आयोग अभी तक कार्रवाई नही किया है। जबकि आमतौर पर इस तरह के मामलों में चुनाव आयोग आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर 72 घंटे तक प्रचार पर बैन लगता है। 

दरअसल यह याचिका पश्चिम बंगाल से कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह नफरत भरे भाषण दे रहे हैं और चुनाव आयोग द्वारा बैन लगाए जाने के बाद भी राजनीतिक साजिश के तहत सुरक्षा बलों का बार-बार इस्तेमाल किया जा रहा है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश