एक दल में नहीं बल्कि दल-दल में नजर आ रही हैं स्वरा भास्कर

Published : May 09, 2019, 11:09 AM ISTUpdated : May 09, 2019, 12:06 PM IST
एक दल में नहीं बल्कि दल-दल में नजर आ रही हैं स्वरा भास्कर

सार

अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली फिल्म अभिनेत्री सोशल मीडिया में काफी सक्रिय हैं। वह अपने अभिनय के साथ ही सरकार विरोधी विचारों और लेखों के लिए जानी जाती हैं। लेकिन स्वरा का ये अंदाज किसी के समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर वह किस राजनैतिक दल के साथ जुड़ी हुई हैं। आम तौर पर फिल्म स्टार जब किसी राजनैतिक दल के साथ जुड़ा होता है तो उसका ही प्रचार करता है। लेकिन स्वरा लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी दलों के मंच पर दिखाई दे रही हैं और सभी के लिए वोट मांग रही हैं।

फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर लोकसभा चुनाव में जनता के लिए अबूझ पहेली बनी हुई हैं। किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि वह किस राजनैतिक दल के साथ जुड़ी हैं। क्योंकि स्वरा एक राजनैतिक दल नहीं बल्कि सभी विपक्षी दलों के लिए प्रचार कर रही हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली फिल्म अभिनेत्री सोशल मीडिया में काफी सक्रिय हैं। वह अपने अभिनय के साथ ही सरकार विरोधी विचारों और लेख के लिए जानी जाती हैं।

लेकिन स्वरा का ये अंदाज किसी के समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर वह किस राजनैतिक दल के साथ जुड़ी हुई हैं। आम तौर पर फिल्म स्टार जब किसी राजनैतिक दल के साथ जुड़ा होता है तो उसका ही प्रचार करता है। लेकिन स्वरा लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी दलों के मंच पर दिखाई दे रही हैं और सभी के लिए वोट मांग रही हैं। अपने विचारों के कारण उन्हें कई बार आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों उनका और अनुपम खेर के बीच में विवाद भी हुआ था।

भोपाल में दिग्विजय सिंह के लिए किया प्रचार

स्वरा दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के जगह पर विपक्षी दलों के लिए प्रचार कर रही हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश की भोपाल सीट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के पक्ष में प्रचार किया और जनता से उनके लिए वोट मांगा। 

कन्हैया कुमार के लिए मांगे वोट

इससे पहले वह बिहार की बेगूसराय सीट पर सीपीआई के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के पक्ष में प्रचार कर चुकी हैं। हालांकि स्वरा भास्कर ने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत बिहार से की थी। उन्होंने वहां पर रोड शो किया और कन्हैया को वोट देने की लोगों से अपील की थी। 

आप के प्रत्याशी के लिए किया रोड शो

उसके बाद उन्होंने दक्षिणी दिल्ली में आप के प्रत्याशी राघव चड्ढा का प्रचार किया। यही नहीं उन्होंने आप के ही प्रत्याशी आतिशी मारलेना के लिए भी प्रचार किया।

राजस्थान में सीपीआई(एम) प्रत्याशी के लिए किया प्रचार

स्वरा भास्कर ने सीआईपी(एम) के प्रत्याशी अमरा राम के लिए राजस्थान की सीकर सीट पर प्रचार किया।

 

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल