ममता दीदी के राज में मछली पकड़ने के लिए मिली 'तालिबानी' सजा, दो युवाओं का सिर काटा

Published : Aug 31, 2020, 11:02 AM IST
ममता दीदी के राज में मछली पकड़ने के लिए मिली 'तालिबानी' सजा, दो युवाओं का सिर काटा

सार

जानकारी के मुताबिक दोनों लड़के मछली  पड़ने के दिन के बाद से ही गायब थे और अब इनके दो दिन बाद मृत पाए गए हैं। ये घटना मुर्शिदाबाद में बरहमपुर के कांथली इलाके की है जहां दो युवकों के सिर धड़ से अलग कर दिए गए हैं।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। किसी को कानून का खौफ नहीं है। राज्य में कोरोना लॉकडाउन लोग नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वहीं राज्य के मु्र्शिदाबाद जिले में पानी से भरे एक मैदान में मछली पकड़ने को लेकर दो लड़कों को तालिबानी सजा दी गई है। इन दोनों लड़कों के सिर धड़ से अलग कर दिए गए हैं और आरोपी फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक दोनों लड़के मछली  पड़ने के दिन के बाद से ही गायब थे और अब इनके दो दिन बाद मृत पाए गए हैं। ये घटना मुर्शिदाबाद में बरहमपुर के कांथली इलाके की है जहां दो युवकों के सिर धड़ से अलग कर दिए गए हैं। रविवार को ही दोनों लड़कों के शव मिले हैं और इनकी पहचान मंजरुल शेख  और तंजरुल शेख  के रूप में हुई है। मृतकों के परिवार के लोगों का कहना है कि दोनों की हत्या में कुछ स्थानीय युवाओं का हात है और इन लोगों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लड़के चचेरे भाई थे और सऊदी अरब में मजदूरी करते थे। जानकारी के मुताबिक दोनों लड़के नाव लेकर मछली पकड़ने गए थे और उसके बाद से लापता हो गए थे। 

इन युवकों के परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और बरहानपुर पुलिस के कर्मी कांथली गए, लेकिन लड़कों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सुबह खोजी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक झाड़ी के पास से दो सिर कटे शव मिले और दोनों का धड़ वहीं से करीब 40 मीटर दूरी पर मिला। फिलहाल शव मिलने के बाद कुछ स्थानीय स्थानीय लोगों ने पुलिस की पकड़ा है। लेकिन इन युवकों की मृतकों के परिजनों ने जमकर पिटाई की। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में आठ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश