बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में चाय विक्रेता की बेरहमी से हत्या

Published : Sep 24, 2019, 04:36 PM IST
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में चाय विक्रेता की बेरहमी से हत्या

सार

बीएचयू कैम्पस में एक चाय बेचने वाले की बड़ी ही बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है। जांच करने वाली पुलिस टीम को घटनास्थल से शराब की बोतलें मिली हैं।   

वाराणासी: बीएचयू आयुर्वेद विभाग और योग भवन के पास मंगलवार सुबह अज्ञात लोगो द्वारा  सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की हुई लाश चाय विक्रेता की मिली। मौके पर  पहुंचकर लंका पुलिस ने जांच की। गोरखपुर के मूल निवासी राम साहनी  उर्फ रामू (65) पिछले 25 सालों से परिसर में चाय की दुकान चलाते थे।जो बीएचयू से उनको एलाट था।रात को दुकान बंद कर वो बाहर ही सो गए थे।

लंका थाना इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि  वाराणसी के रमना इलाके में इनका अपना मकान है,जहा बच्चे रहते है। वो रात को दुकान पर ही रुक जाते थे।खाना घर से आ जाता था।

दुकान का ताला चभियों से खोलकर अंदर काफी तलाशी ली गयी है।गल्ले से सिक्का बाहर गिरा था।डेडबॉडी के पास से दो शराब की बोतल भी मिली है।परिजनों ने बताया किसी से कोई विवाद नही था।कैम्पस में सीसीटीवी लगा है और 500 से ऊपर सुरक्षाकर्मी है।

हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश