शिक्षक ने किया रेप, गर्भवती हुई सातवीं की छात्रा

Published : Aug 26, 2019, 08:36 AM IST
शिक्षक ने किया रेप, गर्भवती हुई सातवीं की छात्रा

सार

जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय शिक्षक ने सातवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया है। जिसके बाद छात्रा गर्भवती हो गई। फिलहाल इस मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वह अभी फरार बताया जा रहा है। 

त्रिवेन्द्रम। उत्तरी केरल के मलप्पुरम जिले में एक शिक्षक ने गुरू शिष्य परंपरा को शर्मशार कर दिया। जहां एक शिक्षक ने सातवीं की छात्रा के साथ बलात्कार किया और इसके बाद 12 वर्षीय ये छात्रा गर्भवती हो गई। ये सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद शिक्षक फरार है। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ बाल यौन शोषण समेत कई अन्य मामले दर्ज किए हैं और उसकी तलाश की जा रही है।

री के मुताबिक 30 वर्षीय शिक्षक ने सातवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया है। जिसके बाद छात्रा गर्भवती हो गई। फिलहाल इस मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वह अभी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग के परिवार को इसका पता तब चला, जब वे उसे मेडिकल जांच के लिए एक अस्पताल ले गए। जहां छात्रा की जांच के बाद उसे गर्भवती बताया गया।

पुलिस के मुताबिक छात्रा का दो महीने तक यौन शोषण किया गया और उसके साथ बलात्कार किया गया। हालांकि छात्रा के परिवार को इसके बारे में कुछ भी पता नहीं था। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसकी जांच में ये खुलासा हुआ और फिर छात्रा के परिवार वालों ने पुलिस से संपर्क किया। हालांकि छात्रा पहले नाम नहीं बता रही थी लेकिन जब उसकी काउंसलिंग की गई तो उसने शिक्षक के बारे में बताया और बताया कि किस तरह शिक्षक ने उसके साथ बलात्कार किया था।

 इसके लिए उसे धमकी भी दी गई थी। जिसके बाद छात्रा ने अपने घर वालों को कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन जब उसके पेट में दर्द हुआ और घर वाले अस्पताल ले गए तो शिक्षक की इस घिनौनी हरकत के बारे में पता चला। पुलिस ने आरोपी फरार शिक्षक पर बलात्कार और यौन शोषण का आरोप लगाया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
Bhavika Maheshwari: इंटरनेशनल मंचों पर छाईं सूरत की युवा स्पीकर, भारतीय दर्शन का बढ़ाया मान