अयोध्या के आसपास के जिलों में बनाई जा रही हैं अस्थायी जेलें

Published : Nov 08, 2019, 09:06 AM IST
अयोध्या के आसपास के जिलों में बनाई जा रही हैं अस्थायी जेलें

सार

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर अंबेडकरनगर के कॉलेजों में राज्य सरकार ने 8 अस्थायी जेलें बनाई हैं। ताकि किसी भी स्थिति ने निपटा जा सके। हालांकि अयोध्या के साथ ही पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। वहीं अयोध्या और आस-पास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 

अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट में अगले सप्ताह तक अयोध्या विवाद पर फैसला आने वाला है। इसके लिए केन्द्र सरकार पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुका है और सुप्रीम कोर्ट ने भी सभी राज्य सरकारों को कानून व्यवस्था के मामले में सख्त निर्देश दिए हैं। लिहाजा अयोध्या और आस-पास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए तैनात है। वहीं राज्य सरकार ने अयोध्या के आसपास के जिलों में अस्थायी जेलें बनाना शुरू कर दिया है।

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर अंबेडकरनगर के कॉलेजों में राज्य सरकार ने 8 अस्थायी जेलें बनाई हैं। ताकि किसी भी स्थिति ने निपटा जा सके। हालांकि अयोध्या के साथ ही पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। वहीं अयोध्या और आस-पास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हालांकि जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोग अयोध्या को छोड़ चुके हैं। वहीं स्थानीय लोग राशन पानी एकत्रित कर रहे हैं।

हालांकि प्रशासन पहले से ही तैयारी कर चुका है। असल में अंबेडकरनगर जिला अयोध्या और फैजाबाद से सटा हुआ है। लिहाजा किसी भी अप्रिय स्थिति ने निपटने के लिए और उपद्रवी तत्वों को इन जेलों में रखा जाएगा। वहीं राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और  अयोध्या को छावनी में बदल दिया गया है। जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। वहीं सामाजिक और धार्मिक संगठन आपस में बातचीत कर रहे हैं।

वहीं संघ और उससे जुड़े संगठन भी लोगों को बता रहे हैं कि जो भी कोर्ट का फैसला आएगा वह सबको मानना होगा। फिलहाल अयोध्या में केन्द्रीय सुरक्षा बलों की कई कंपनियों को भी तैनात कर दिया गया है। जबकि खुफिया एजेंसियां 10 हजार से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुपों पर नजर रख रही है। वहीं हिंदू मुस्लिम नेताओं के मोबाइल फोन सर्विलांस में रखे गए हैं और उन पर खुफिया निगाहें लगी हुई हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Gujarat News: सूरत की शिवम ज्वेल्स बनी DTC साइट होल्डर, हीरा उद्योग को मिलेगा नया बूस्ट
BHAF Surat News: अर्जुन कपूर ने बताया सफलता का मंत्र, सीआर पाटिल ने जल संरक्षण पर दी अहम सलाह