जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष को मारी गोली, पांच दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं पर तीसरा हमला

Published : Aug 09, 2020, 12:28 PM IST
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष को मारी गोली, पांच दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं पर तीसरा हमला

सार

घाटी में पिछले पांच दिनों के भीतर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर ये तीसरा हमला है और घाटी में आतंकी भाजपा के कार्यकर्ता और नेताओं को निशाना बना रहे हैं। ताकि इसके जरिए राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं में खौफ पैदा हो। 

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आंतकियों ने एक और भाजपा नेता को गोली मार दी गई। घाटी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पांच दिनों के भीतर ये तीसरा हमला है। इस हमले में घायल अब्दुल हमीद नामक भाजपा के जिला अध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि हमीद नजर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने उन पर हमला किया।

घाटी में पिछले पांच दिनों के भीतर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर ये तीसरा हमला है और घाटी में आतंकी भाजपा के कार्यकर्ता और नेताओं को निशाना बना रहे हैं। ताकि इसके जरिए राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं में खौफ पैदा हो। राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं और जम्मू के साथ ही घाटी में भाजपा मजबूत हो रही है। लिहाजा आतंकी इसी रणनीति पर काम कर रहे हैं कि भाजपा नेताओं में डर पैदा हो और वह भाजपा का साथ न दें।

जानकारी के मुताबिक 38 वर्षीय अब्दुल हमीद भाजपा के जिला अध्यक्ष थे। वहीं पिछले पांच दिनों के भीतर जम्मू-कश्मीर में होने वाला तीसरा हमला है। इससे पहले आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर के काजीकुंड इलाके में भाजपा से जुड़े सरपंच की हत्या कर दी थी। सज्जाद अहमद को आतंकियों ने उनके घर के बाहर गोली मारी थी और इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उससे पहले भाजपा के जुड़े सरपंच आरिफ अहमद शाह को भी आतंकियों ने निशाना बनाया था और वह इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

 राज्य में आतंकियों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने के बाद घाटी में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी से किनारा कर रहे हैं। पार्टी को छोड़ने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह अपने परिवार को तनाव में नहीं देखना चाहते हैं और वह घर पर ध्यान देंगे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश