देशभर में 71वें गणतंत्र दिवस की धूम, राजपथ पर देखेगी देश की शक्ति और संस्कृति

Published : Jan 26, 2020, 07:41 AM IST
देशभर में 71वें गणतंत्र दिवस की धूम, राजपथ पर देखेगी देश की शक्ति और संस्कृति

सार

देश आज 26 जनवरी 2020 को 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज  राजपथ देश सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। विभिन्न राज्यों की झांकिया राजपथ पर अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करेंगी, जिन्हें वहां पर मौजूद लोग तो देखेंगे ही, वहीं दुनिया भी भारत की सैन्य ताकत और संस्कृति को देख सकेगी। 

नई दिल्ली। आज देश 71 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरे देश में धूमधान में देश के गणतंत्र के कार्यक्रम की धूम है। वहीं आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजपथ पर तिरंगा फहराएंगे और उसके बाद राजपथ पर देश की शक्ति और संस्कृति से पूरी दुनिया रूबरू होगी। इस बार गणतंत्र के मौके पर ब्राजील के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि हैं। पूरे देश में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

देश आज 26 जनवरी 2020 को 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज  राजपथ देश सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। विभिन्न राज्यों की झांकिया राजपथ पर अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करेंगी, जिन्हें वहां पर मौजूद लोग तो देखेंगे ही, वहीं दुनिया भी भारत की सैन्य ताकत और संस्कृति को देख सकेगी। इस बार राजपथ पर पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली सैन्य की टुकड़ी हिस्सा लेगी। वहीं उपग्रह भेदी हथियार 'शक्ति, थलसेना का युद्धक टैंक भीष्म, इन्फैंट्री युद्धक वाहन,  चिनूक और अपाचे युद्धक हेलीकाप्टर भव्य सैन्य परेड का हिस्सा होंगे। 

इस बार  ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि होंगे। राजपथ पर 22 झांकियां निकाली जाएंगी, जिसमें 16 झांकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी, जबकि छह विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की होंगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गेट के समीप स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाकर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश