दुल्हन की मां को लेकर फरार हुआ दुल्हे का पिता

Published : Jan 21, 2020, 10:30 AM IST
दुल्हन की मां को लेकर फरार हुआ दुल्हे का पिता

सार

फिलहाल इस खबर की चर्चा पूरे राज्य में है। जहां युवक-युवती की शादी से पहले ही दुल्हे का पिता और दुल्हन की मां गायब हो गए हैं। कहा जा रहा है कि दूल्हे के पिता और दुलहन की मां के बीच संबंध थे और दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। जिसके बाद दोनों साथ में फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि बेटा और बेटी की शादी से पहले ही दोनों ने एक दूसरे के प्यार में पड़कर शादी कर ली।

सूरत। गुजरात के सूरत से एक बड़ी दिलचस्प खबर आई है। जहां दुल्हे का पिता दुल्हन की मां को ही लेकर फरार हो गया है। जबकि दोनों घरों में एक महीने बाद शादी होनी थी। हालांकि कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे और दोनों में जवानी के दिनों से ही प्यार था। जिसके बाद दुल्हे का पिता दुल्हन की मां को लेकर फरार हो गया है। माना जा रहा है कि दोनों ने शादी कर ली है। वहीं दोनों परिवारों ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई है।

फिलहाल इस खबर की चर्चा पूरे राज्य में है। जहां युवक-युवती की शादी से पहले ही दुल्हे का पिता और दुल्हन की मां गायब हो गए हैं। कहा जा रहा है कि दूल्हे के पिता और दुलहन की मां के बीच संबंध थे और दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। जिसके बाद दोनों साथ में फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि बेटा और बेटी की शादी से पहले ही दोनों ने एक दूसरे के प्यार में पड़कर शादी कर ली। जानकारी के मुताबिक दुल्हा और दुल्हन की शादी फरवरी में होनी थी और दोनों के बीच एक साल पहले रिश्ता तय हुआ था।।

पिता और मां के भाग जाने के बाद अब दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद  युवक-युवती की शादी टूट गई है। परिवार के लोगों का कहना है कि दोनों एक दूसरे को काफी पहले से जानते थे और यह आशंका है कि एक दूसरे के प्यार में पड़कर उन्होंने शादी कर ली।

सूरत के काटरगाम इलाके के रहने वाले दूल्हे की शादी फरवरी में सूरत के ही नवसारी की एक युवती से होनी थी। शादी से पहले ही दुल्हन की मां ने लापता हो गई तो घर वालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। वहीं इसके कुछ दिनों के बाद दूल्हे के पिता ने भी घर छोड़ दिया। हालांकि इसके बाद माता-पिता के गायब होने के बाद दोनों परिवारों ने शादी से इनकार कर दिया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि