डसते ही मर गया कोबरा, क्या इस व्यक्ति को मिला है कोई वरदान

Published : Sep 01, 2019, 12:05 PM IST
डसते ही मर गया कोबरा, क्या इस व्यक्ति को मिला है कोई वरदान

सार

जानकारी के मुताबिक, सुपौल जिले के प्रतापगढ़ प्रखंड में स्थित सुखानगढ़ गांव के रहने वाले 55 वर्षीय सुबोध प्रसाद सिंह को एक किंग कोबरा सांप ने काट लिया। लेकिन सुबोध प्रसाद सिंह को काटते ही सबसे ज्यादा खतरनाक माने जाने वाला किंग कोबरा मर गया जबकि सुबोध सिंह को कुछ खास नहीं हुआ है। जब इस घटना के बारे में गांव के लोगों को हुई तो उनको लगा कि सुबोध सिंह को कोई वरदान मिला हुआ या फिर उनके पास ऐसी को शक्ति है जो उन्हें कुछ नहीं हुआ। 

पटना। बिहार के सुपौल जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है। यहां पर एक व्यक्ति को सबसे ज्यादा खतरनाक माने जाने वाले किंग कोबरा ने डसा। लेकिन इस व्यक्ति को कुछ नहीं बल्कि खुद कोबरा ही मर गया। जब इसकी जानकारी गांव के लोगों को मिली तो वह इस व्यक्ति और कोबरा को देखने पहुंचे। वहां पर इन दोनों को देखने वालों का तांता लगा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सुपौल जिले के प्रतापगढ़ प्रखंड में स्थित सुखानगढ़ गांव के रहने वाले 55 वर्षीय सुबोध प्रसाद सिंह को एक किंग कोबरा सांप ने काट लिया। लेकिन सुबोध प्रसाद सिंह को काटते ही सबसे ज्यादा खतरनाक माने जाने वाला किंग कोबरा मर गया जबकि सुबोध सिंह को कुछ खास नहीं हुआ है। जब इस घटना के बारे में गांव के लोगों को हुई तो उनको लगा कि सुबोध सिंह को कोई वरदान मिला हुआ या फिर उनके पास ऐसी को शक्ति है जो उन्हें कुछ नहीं हुआ।

जबकि सच्चाई इससे परे है।  सुबोध प्रसाद सिंह फूल तोड़ने बगीचे में गए थे  झाड़ी से निकले कोबरा ने उन्हें काट लिया। सुबोध सिंह सांप के काटने के बाद भी घबराए नहीं और उन्होंने अपना जनेऊ उतारा और सांप द्वारा काटे गए अंग के ऊपर जोर से बांध दिया। इसके बाद उनके घर वाले उन्हें सीधे अस्पताल ले गए जहां उनका मामूली सा इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया।

इसके बाद जब घर वाले वापस गए तो देखा वहां किंग कोबरा सांप मरा पड़ा था। ये घटना पूरे इलाके में फैल गई और हर कोई इसे ईश्वर का चमत्कार मान रहा था। फिलहाल इस इलाके में सुबोध सिंह और किंग कोबरा चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बारे में इस प्रखंड के पशुचिकित्साधिकारी डॉ. हरेन्द्र प्रसाद साहू का कहना है कि जब सांप अपना केंचुल उतारता है तो वह काफी पीड़ा से गुजरता है और परेशान रहता है।

 इसी दौरान वह अगर किसी को डसता है तो काफी जहर उसके मुंह में गिर जाता है और इसके कारण सांप की मौत हो सकती है। ये भी हो सकता है कि जिस सांप ने सुबोध सिंह को डसा था वह इसी केंचुल उतारने की प्रक्रिया में हो और इसके कारण उसकी मौत हो गई हो। क्योंकि ये किंग कोबरा सांप था, लिहाजा इसके जहर से नहीं बचा सकता है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश