आशिकी के चक्कर में पुलिस के हत्थे चढ़ा था इमाम, पीएफआई से भी थे संबंध

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शरजील को गिरफ्तार कर लिया है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस राहत की सांस  की है। क्योंकि शरजील के भाषणों की तरह उसके मंसूबे खतरनाक हैं। लेकिन  पुलिस जांच में सामने आया है। शरजील की गिरफ्तारी में उसकी उसकी प्रेमिका की अहम भूमिका है।

The Imam had arrested the police in the affair of Aashiqui, also had relations with PFI

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह के आरोप में भड़काऊ भाषण देने वाले शरजील इमाम को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट ने उसे पांच  दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है। लेकिन अब जानकारी आ रही है। उसके मुताबिक शरजील की गिरफ्तार में उसकी गर्लफ्रैंड की बड़ी भूमिका रही हैं। वहीं उसके भाई ने पुलिस को कुछ सबूत दिए थे। जिसके कारण  दिल्ली पुलिस उसे दबोचने में  सफल रही है। नहीं तो शरजील को पकड़ना मुश्किल था। क्योंकि वह अपना वेश बदल रहा था और भागने के फिराक में था फिलहाल पुलिस की जांच में एक बात साफ आई है कि वह पीएफआई के साथ भी जुड़ा हुआ है और पर्दे के पीछे कोई उसकी मदद कर रहा था।

The Imam had arrested the police in the affair of Aashiqui, also had relations with PFI

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शरजील को गिरफ्तार कर लिया है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस राहत की सांस  की है। क्योंकि शरजील के भाषणों की तरह उसके मंसूबे खतरनाक हैं। लेकिन  पुलिस जांच में सामने आया है। शरजील की गिरफ्तारी में उसकी उसकी प्रेमिका की अहम भूमिका है। हालांकि उसके भाई ने पुलिस को बताया था कि  शरजील की प्रेमिका है और वह उसके आलावा किसी से बात नहीं कर रहा है। लिहाजा सबसे पहले पुलिस ने उसकी प्रेमिका को खोजा और फिर शरजील को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने शरजील की प्रेमिका से संपर्क किया और उसके बाद शरजील को गिरफ्तार किया जा सका।  शरजील को दबोचने के लिए पुलिस ने उसके भाई को अपनी गिरफ्त में लिया  और इसके बाद उस पर दबाव बनाया। तो वह टूट गया और उसने पुलिस को बताया कि शरजील अंडरग्राउंड है और अपनी प्रेमिका के संपर्क में है। उसके बाद पुलिस ने प्रेमिका को खोजा और उससे संपर्क किया। इसके बाद शरजील की प्रेमिका ने उसे फोन कर  बुलाया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

हालांकि शरजील के घर वाले उसके  बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे रहे थे। हालांकि अब पुलिस ने जांच को दायरा बढ़ा दिया है। क्यों पुलिस का मानना है कि शरजील की फरारी के दौरान कोई उसे मदद दे रहा था। लिहाजा पुलिस ने कई अन्य लोगों से भी पूछताछ करने की तैयारी में है। पुलिस को शरजील से 450 संदिग्ध नंबर मिले हैं।  फिलहाल दिल्ली पुलिस ने शरजील से जुड़े दो वीडियो जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे हैं। ताकि इसकी पुष्टि हो सके कि ये उसके हैं या किसी ने इस पर छेड़छाड़ की है।

vuukle one pixel image
click me!