पहल। योगी सरकार ने तैयार किया 'शेरनी दस्ता', शोहदों की अब खैर नहीं

Published : Oct 11, 2020, 08:01 AM ISTUpdated : Oct 11, 2020, 08:12 AM IST
पहल। योगी सरकार ने तैयार किया 'शेरनी दस्ता', शोहदों की अब खैर नहीं

सार

जानकारी के मुताबिक शहर के बाजार, भीड़-भाड़ वाले चौराहे, प्रमुख धार्मिक स्थल, एटीएम, मॉल सहित उन प्रमुख स्थानों पर जहां महिलाओं पर महिलाओं की आवाजाही रहती है वहां पर शेरनी दस्ता मौजूद रहेगा।  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ को  रोकने के लिए राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने शोहदों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एंटी रोमियो स्‍क्‍वायड के साथ ही शेरनी दस्‍ता भी तैनात करने का फैसला किया है। शेरनी दस्ते की तैनाती बाजार, मॉल या फिर धार्मिक स्थलों पर होगी और ओहदे ने किसी भी महिला के साथ छेड़छाड़ की तो ये शेरनी दस्ता उसे सबक सिखाएगा।

जानकारी के मुताबिक शहर के बाजार, भीड़-भाड़ वाले चौराहे, प्रमुख धार्मिक स्थल, एटीएम, मॉल सहित उन प्रमुख स्थानों पर जहां महिलाओं पर महिलाओं की आवाजाही रहती है वहां पर शेरनी दस्ता मौजूद रहेगा।  असल में राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं के मुद्दे पर सख्त कदम उठा रही है। राज्य में सरकार बनने के बाद राज्य में एंटी रोमियो दस्ते की शुरूआत की थी। ताकि महिलाओं को से होने वाली छेड़छाड़ को रोका जा सके। फिलहाल अब इस दिशा में पुलिस और सख्ती कर रही है।

कोरोना संकटकाल में अब बाजार खुलने लगे हैं दुकानों पर भीड़ आने लगी है। आने वाले दिनों में कई तैयार हैं। ऐसे में महिलाओं के साथ छोड़छाड़ की घटनाओं में इजाफा होता है। वहीं कोरोना लॉकडाउन से छूट मिलने के बाद स्कूल-कॉलेज और कोचिंग सेंटर भी खुलने की तैयारी में है और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें और इसके लिए अब शेरनी दस्ते की सड़कों पर तैनाती की जानी है। ये शेरनी दस्ता सुबह दस बजे से रात के 8.30 बजे तक सड़कों पर मुस्तैद रहेगा। इस दस्ते का हर दो घंटे पर लोकेशन भी लिया जाएगा। 

राज्य सरकार की योजना के मुताबिक शेरनी दस्ते में शामिल महिला सिपाहियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। क्योंकि कोरोना संक्रमण कम नहीं हुआ है। इस दौरान किस तरीके से खुद को सुरक्षित रहते हुए बेहतर तरीके से ड्यूटी करें। इसके साथ ही महिला व बच्चों से जुड़े अपराध के मामलों को संभालना है। इसकी जानकारी उन्हें दी जाएगी। किन धाराओं के तहत दोषियों के तहत कार्रवाई की जा सकती है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल