नवेली दुल्हन कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को पार्टी ने दिया सदस्यता बर्खास्तगी का ‘गिफ्ट’

Published : Nov 27, 2019, 05:23 PM IST
नवेली दुल्हन कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को पार्टी ने दिया सदस्यता बर्खास्तगी का ‘गिफ्ट’

सार

अदिति सिंह कांग्रेस की रायबरेली से विधायक है और पिछले कई दिनों से पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि अदिति सिंह के राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ से बढ़ी नजदीकियों के कारण पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा रही है। क्योंकि कांग्रेस को आशंका है कि वह जल्द ही पार्टी से अलविदा कह सकती हैं।

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली से बागी विधायक अदिति सिंह को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस पार्टी ने अदिति सिंह की विधानसभा की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। अदिति सिंह कांग्रेस की रायबरेली से विधायक है और पिछले कई दिनों से पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि अदिति सिंह के राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ से बढ़ी नजदीकियों के कारण पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा रही है। क्योंकि कांग्रेस को आशंका है कि वह जल्द ही पार्टी से अलविदा कह सकती हैं।

हाल ही में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने पंजाब के कांग्रेस के विधायक से शादी की है। लेकिन पार्टी ने उन्हें गिफ्ट दिया है। ये गिफ्ट उन्हें पार्टी ने नोटिस देकर दिया है। इसके लिए पार्टी की विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को उनकी सदस्यता खत्म करने के लिए पत्र दिया है। हालांकि अदिति सिंह से नाराजगी के कारण उनके विवाह में उसकी करीबी माने जाने वाली प्रियंका गांधीं वाड्रा भी नजर नहीं आई थी।

असल में पिछले दिनों ही पार्टी ने प्रियंका गांधी वाड्रा की सहमति पर 10 वरिष्ठ नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है। ये नेता पार्टी में नए और युवा नेताओं का विरोध कर रहे थे। हालांकि इन नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। लेकिन ये नेता अब सोनिया गांधी और अन्य मंचों पर प्रियंका गांधी के फैसले का विरोध कर रहे हैं। लेकिन ताजा घटनाक्रम में अब कांग्रेस ने अब रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह की सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। फिलहाल कांग्रेस ने अदिति सिंह के 2 अक्टूबर को आयोजित विशेष सत्र में हिस्सा लेने के लिए उनकी सदस्यता रद्द करने के लिए पत्र लिखा है।

क्योंकि राज्य सरकार ने इसके लिए विशेष सत्र का आयोजन किया था। लेकिन विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गांधी प्रतिमा के सामने ने प्रदर्शन जताया था। लेकिन अदिति सिंह ने इसमें हिस्सा नहीं लिया और वह राज्य सरकार के कार्यक्रम में पहुंची थी। इसके साथ ही अतिदि सिंह 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर को रायबरेली में हुए कांग्रेस के विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम से भी गायब थी। माना जा रहा है कि अदिति सिंह की राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रिश्ते  बेहतर हुए हैं और राज्य सरकार ने उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा भी मुहैया कराई है। जिसको लेकर कांग्रेस आलाकमान उनसे नाराज चल रहा है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश