वरिष्ठ छोड़ रहे हैं मैदान, तो भाजपा की तर्ज पर युवाओं में दांव खेल रही है कांग्रेस

Published : Jan 27, 2020, 06:40 AM IST
वरिष्ठ छोड़ रहे हैं मैदान, तो भाजपा की तर्ज पर युवाओं में दांव खेल रही है कांग्रेस

सार

हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के बाद कांग्रेस ने कई ऐसे युवा चेहरों पर दांव खेला है। जो अभी तक युवा ईकाइयों में राजनीति किया करते थे। क्योंकि कांग्रेस की मुख्यधारा में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के कारण इन नेताओं को जगह नहीं मिल पाती थी। असल में इस तरह के प्रयोगों के लिए भाजपा  ही जानी जाती थी। जो अकसर युवा नेताओं पर दांव खेलती थी।

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी नई युवा पीढ़ी को अब चुनावों में उतार रही है। क्योंकि वरिष्ठ नेता मैदान छोड़ रहे हैं। लिहाजा पिछले कुछ चुनावों में कांग्रेस ने युवा कांग्रेस और अन्य विंग से युवा नेताओं पर दांव खेला है। हालांकि अभी तक इस तरह के प्रयोग केवल भाजपा ही करती थी और अपनी युवा पीढ़ी को तैयार करती थी। लेकिन अब कांग्रेस भी अपने संगठनों के प्रतिनिधियों को चुनाव के मैदान में उतार रही है।

हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के बाद कांग्रेस ने कई ऐसे युवा चेहरों पर दांव खेला है। जो अभी तक युवा ईकाइयों में राजनीति किया करते थे। क्योंकि कांग्रेस की मुख्यधारा में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के कारण इन नेताओं को जगह नहीं मिल पाती थी। असल में इस तरह के प्रयोगों के लिए भाजपा  ही जानी जाती थी।

जो अकसर युवा नेताओं पर दांव खेलती थी। इसके जरिए जहां पार्टी युवाओं को अपने साथ जोड़ती थी वहीं इसके जरिए वह एक नई पीढ़ी को आगे लाती थी। अब कांग्रेस भी इस तर्ज पर राजनीति शुरू कर रही है। वह युवा इकाईयों से युवाओं को मौका दे रही है और उन्हें टिकट देकर राजनीति के मैदान में उतार रही है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के चुनावों में  युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के नेताओं को टिकट दिया था और अब दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन में इन नेताओं की भागीदारी को बढ़ाया है। क्योंकि  पार्टी के बड़े और दिग्गज नेताओं ने चुनाव से दूरी बनाई थी।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस के कोटे से अमनदीप सूदन (राजौरी गार्डन), सुभम शर्मा (तुगलकाबाद), महेंद्र चौधरी (महरौली), सिद्धार्थ कुंडू (नरेला) और गौरव धनक (करोलबाग) को टिकट दिया गया है। वहीं राधिका खेड़ा को भी जनकपुरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया या है। जबकि एनएसयूआई के कोट से रॉकी तूसीद को राजेन्द्र नगर से टिकट दिया गया है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के पूर्व अध्यक्ष हैं।

फिलहाल दिल्ली विधानसभा में युवा और महिला इकाई से छह नेताओं को टिकट दिए गए हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी ने 66 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। वहीं महाराष्ट्र चुनाव में युवा कांग्रेस तीन और हरियाणा एवं झारखंड में एक-एक टिकट मिले थे। इसके साथ ही कांग्रेस ने अनुसूचित विभाग एसपी सिंह को गोकलपुर और पार्टी के असंगठित कामगार प्रकोष्ठ के प्रमुख अरविंद सिंह को करावल नगर से टिकट दिया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण