mynation_hindi

महिला ने बस में अश्लील हरकत करने वाले शराबी व्यक्ति की पिटाई की

Published : Nov 22, 2018, 10:46 AM IST
महिला ने बस में अश्लील हरकत करने वाले शराबी व्यक्ति की पिटाई की

सार

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की पहचान मुकेश रंजन कुमार (39) के रूप में की गई है। व्यक्ति पर निजी अंग दिखाने की अश्लील हरकत और महिला के साथ छेड़छाड करने का मामला दर्ज किया गया।

नई दिल्ली-- दक्षिण दिल्ली से होकर गुजर रही एक क्लस्टर बस में 26 वर्षीय महिला पत्रकार ने अश्लील हरकत कर रहे नशे में धुत एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को हुई जब महिला काम के बाद संगम विहार में अपने घर लौट रही थी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की पहचान मुकेश रंजन कुमार (39) के रूप में की गई है। व्यक्ति पर निजी अंग दिखाने की अश्लील हरकत और महिला के साथ छेड़छाड करने का मामला दर्ज किया गया।

महिला पत्रकार ने बताया कि वह काम के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे कापसहेड़ा से बस में चढ़ी और महिपालपुर से चढ़ा व्यक्ति करीब सवा नौ बजे उसके पीछे आकर खड़ा हो गया। ‘‘मैं महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर बैठी थी। 

मैंने देखा कि एक व्यक्ति जो महिपालपुर से बस में चढ़ा, मेरे पीछे आकर खड़ा हो गया। उसने मुझे घूरा और अशलील हरकत करना शुरू कर दिया। मैंने भी उसे घूरा। इसके बावजूद, वह यह हरकत करता रहा और। उसने मेरा हाथ पकड़ने और मुझे खींचने की भी कोशिश की।’’ 

महिला ने आरोप लगाया कि इतना सब होने के बाजवूद किसी ने उसकी मदद नहीं की और इसके बजाय तमाशबीन बने रहे।

महिला ने कहा, ‘‘जब व्यक्ति ने भागने की कोशिश की तो मैंने उसका कॉलर पकड़ा और उसे धकेलकर अपनी सीट पर बैठा दिया। मैंने उसे सबक सिखाने के लिए उसे चप्पल से मारा। उसने सार्वजनिक वाहन में ऐसा करने की कोशिश की। मैं आमतौर पर इस बस से आती-जाती हूं लेकिन मैंने ऐसा पहली बार देखा।’’ 

महिला ने 100 नंबर पर फोन किया और पुलिस को घटना के बारे सूचना दी जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि उन्हें छत्तरपुर बस स्टैंड पर झगड़े के बारे में महिला से सूचना मिली जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी को चिकित्सा जांच के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बदरपुर निवासी आरोपी रंगपुरी में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करता है और घटना के समय नशे में था।
 

PREV

Latest Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण
गर्भवती होते हुए भी क्रैक किया UPSC! पद्मिनी सेहरावत के UPSC सफर की कहानी जो आपको भी करेगी प्रेरित