इन दो हिंदुस्तानी और पाकिस्तानी समलैंगिक लड़कियों ने मिटाई दो देशों दूरी

Published : Aug 01, 2019, 06:57 PM ISTUpdated : Aug 01, 2019, 07:01 PM IST
इन दो हिंदुस्तानी और पाकिस्तानी समलैंगिक लड़कियों ने मिटाई दो देशों दूरी

सार

शादी की एक सालगिरह पूरा होने पर इन फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। असल में अंजली चक्र भारतीय हिंदू हैं जबकि सुंदस मलिक पाकिस्तान की रहने वाली मुस्लिम लड़की हैं। इन दोनों ने समलैंगिक होने के कारण पिछले साल 31 जुलाई को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। 

नई दिल्ली। पिछले साल सोशल मीडिया पर अंजली चक्र और सुंदस मलिक नाम की लड़कियां छाई रही। ये दोनों समलैंगिक हैं और पिछले साल दोनों शादी कर मीडिया की सुर्खियां बटोरी। अब इन दोनों की शादी के एक साल होने पर सोशल मीडिया में लोग इन्हें बधाई दे रहे हैं। ये न केवल भारत की मीडिया में छाई रही बल्कि पाकिस्तान में भी इन लोगों को काफी सुर्खियां मिली।

शादी की एक सालगिरह पूरा होने पर इन फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। असल में अंजली चक्र भारतीय हिंदू हैं जबकि सुंदस मलिक पाकिस्तान की रहने वाली मुस्लिम लड़की हैं।

इन दोनों ने समलैंगिक होने के कारण पिछले साल 31 जुलाई को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं।

फिलहाल अंजली और सुंदस ने अपने शादी के एक साल पूरे होने पर इस प्यार को सहेजने के लिए फोटोशूट भी कराया था, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है।

बुधवार रात को इस मौके पर अंजली ने सुंदस के साथ खींची फोटोज को ट्विटर पर शेयर किया था तो उनके चाहने वालों ने इन हाथों हाथ लिया और महज कुछ ही घंटों में अंजली के इस ट्विटर पोस्ट को करीब 5 लाख यूजर्स लाइक कर चुके हैं।


इन प्रशंसक अपने अपने तरह से इन लोगों को बधाई दे रह हैं। जबकि पांच लाख लोग इसे लाइक करन के साथ ही 81 हजार से ज्यादा रीट्वीट कर चुके हैं।

इन दोनों को बधाई देने के लिए लोगों के कमेंट्स की बाढ़ सी आयी है, और लोग इन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इतना ही नहीं अंजली चक्र और सुंदस मलिक का फोटोशूट करने वाले फोटोग्राफर सरोवर ने भी दोनों को बधाई दी है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश