पहचान लिए जाने से नाराज चोरों ने की रिटायर्ड कैप्टन की हत्या

Published : Jul 29, 2019, 08:34 PM IST
पहचान लिए जाने से नाराज चोरों ने की रिटायर्ड कैप्टन की हत्या

सार

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक रिटायर्ड कैप्टन को चोरों को यह धमकी देना भारी पड़ गया कि मैं तुम्हें पहचान गया हूं। जिसके बाद चोरों ने बड़ी ही बेरहमी से उनकी हत्या कर दी।   

अमेठी. जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के गोड़ीयन का पुरवा गांव में सेना के रिटायर्ड कैप्टन आमानउल्ला को चोरी करने आए चोरों का विरोध और ये कहना के मैने तुम लोगों पहचान लिया है, मंहगा पड़ गया। चोरों ने लाठी-डंडो पीट कर हत्या कर दी गयी। खबर मिलते ही  पुलिस के उच्च अधिकारी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। 

मृतक के पुत्र मोहम्मद इब्राहिम ने जानकारी देते हुए बताया कि पिता आमान उल्ला सड़क किनारे बने मकान मे रहते थे। मां भी वही रहती थी, रात को कुछ लोग आये पिता और मां को रस्सी से बांध दिये और पिता आमान उल्ला के सर पर लाठी डंडो से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। 

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि कमरौली के गोड़ीयन का पुरवा गांव हाईवे के बगल में है। वहां दंपति अमान उल्ला और उनकी पत्नी अपने नव निर्मित मकान नीचे दुकान ऊपर मकान के बरामदे में सो रहे थे। हाईवे पर जो काम चल रहा है उसमें जो साइड में ग्रिल लगती है वो किसी ठेकेदार का था। मृतक के घर के सामने वो खाली जगह पर रखा हुआ था। उसी को चोरी करने के उद्देशय से कुछ लोग आए थे, इन्होंने आहट सुनकर आवाज दिया इस पर इनके साथ मारपीट किया। पैर हाथ बांध दिया और सर पर डंडे से प्रहार किया जिससे इनकी मृत्यु हो गई। मौके पर रखी ग्रिल को वो सब ले गए। हमने स्थलीय निरीक्षण किया है कुछ जानकारी भी मिली है घटना होने का ये भी कारण है के उन्होंने ये भी कहा था मैने तुम्हें पहचान लिया है। कुछ जानकारी मिली है उस पर काम चल रहा है कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल