mynation_hindi

असम और त्रिपुरा की 5 सीटों के लिए मतदान जारी, कतार में महिलाओं की संख्या भारी

Published : Apr 23, 2019, 11:50 AM IST
असम और त्रिपुरा की 5 सीटों के लिए मतदान जारी, कतार में महिलाओं की संख्या भारी

सार

असम और त्रिपुरा की पांच सीटों पर भारी सुरक्षा के बीच तीसरे चरण का मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केन्दों पर मतदाता कतार में लगे हुए हैं, जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है। असम की चार सीटों के मतदान केन्द्रों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था और ये शाम पांच बजे तक चलेगा।

असम की गुवाहाटी, बारपेटा, धुबरी और कोकराझार संसदीय सीटों पर तीसरे चरण और अंतिम चरण के मतदान में कुल 74,77,062 मतदाता हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 38,15,335 पुरूष और 36,61,570 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि इसमें 157 थर्ड जेंडर भी मतदान में हिस्सा लेंगे। इन चार संसदीय सीटों पर 9577 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

तीसरे चरण में परफ्यूम कारोबारी और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के सांसद बदरुद्दीन अजमल, राज्य की कैबिनेट मंत्री प्रमिला रानी ब्रह्मा, निर्दलीय सांसद नबा कुमार सरानिया, कांग्रेस विधायक अब्दुल खालेक, पूर्व विधायक रफीकुल इस्लाम, उरखाओ ग्वारा ब्रह्मा, अबू बीपारी, जाबिद इस्लाम समेत कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के लिए 147 महिला मतदान केन्द्र बनाए हैं। इसमें 29 धुबरी, 11 कोकराझार, 28 बारपेटा और 79 गुवाहाटी में केन्द्र बनाए गए हैं। यही नहीं तीसरे चरण में 524 मतदान केन्द्र दूरस्थ इलाकों में हैं। इस चरण में 2.92 लाख मतदाताओं की आयु 20 साल से नीचे हैं। आज संपन्न हो रहे चुनाव में करीब 20 हजार केन्द्रीय सुरक्षा बल चार सीटों के 9577 मतदान केन्द्रों के लिए लगाए गए हैं। गौरतलब है कि पहले चरण की पांच सीटों पर 78.27 फीसदी और दूसरे चरण में 81.20 फीसदी 

PREV

Recommended Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण