पिछले चार साल में 73 हजार किन्नर ट्रेनों में वसूली के आरोप में गिरफ्तार

Published : Apr 25, 2019, 05:02 PM ISTUpdated : Apr 25, 2019, 05:03 PM IST
पिछले चार साल में 73 हजार किन्नर ट्रेनों में वसूली के आरोप में गिरफ्तार

सार

आरटीआई में पूछे गए सवालों के जवाब में रेलवे ने बताया है कि 2015 से अब तक 73,837 किन्नरों को यात्रियों से पैसा वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

रेलवे ने पिछले चार साल के दौरान 73 से ज्यादा किन्नरों को ट्रेनों में यात्रियों से वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अगर इस लिहाज से देखें तो रेलवे ने रोजाना 50 किन्नरों को वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी रेलवे ने एक आरटीआई के जरिए दी है।

इन आंकड़ों से एक बात साफ होती है कि किन्नरों द्वारा किए जा रहे शोषण के खिलाफ शिकायतों के बाद कार्यवाही की गयी। क्योंकि वह चलती ट्रेनों में यात्रियों से पैसा वसूलते हैं। कुछ यात्रियों से पैसा न देने के कारण मारपीट की जाती है और कुछ को गाली-गलौच का सामना करना पड़ता है। हालांकि रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स यानी आरपीएफ किन्नरों की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाती है। 

आरटीआई में पूछे गए सवालों के जवाब में रेलवे ने बताया है कि 2015 से अब तक 73,837 किन्नरों को यात्रियों से पैसा वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के मुताबिक 2015 में 13,546, 2016 में 19800, 2017 में 18526 और 2018 में 20566 किन्नरों को गिरफ्तार किया है। इस साल जनवरी तक 1399 किन्नरों को गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि रेलवे का कहना है कि ट्रेन की पुलिसिंग राज्यों का विषय है और इसके साथ ही ट्रेनों में होने वाले अपराध, जांच और कानून व्यवस्था राज्यों का विषय है। गौरतलब है कि भारतीय रेल का नेटवर्क विश्व का दूसरा बड़ा नेटवर्क है और पूरे देश में रोजाना 19 हजार ट्रेने 8 हजार स्टेशनों के जरिए 65 हजार किलोमीटर मार्गों में संचालित होती है। रेलवे नेटवर्क को 16 जोनों में विभाजित किया गया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम