किसानों के वामपंथी संगठन कर रहे हैं लोकतंत्र के मंदिर को घेरने की तैयारी

Published : Nov 30, 2018, 01:37 PM IST
किसानों के वामपंथी संगठन कर रहे हैं लोकतंत्र के मंदिर को घेरने की तैयारी

सार

वामपंथी संगठनों से जुड़े हजारों किसान दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। आयोजक साफ कर चुके हैं कि यह वामपंथी किसान आज हर हाल में संसद तक मार्च करके रहेंगे, आयोजकों ने इसकी पहले ही घोषणा कर दी थी। 

वामपंथी संगठनों से जुड़े हजारों किसान दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। आयोजक साफ कर चुके हैं कि यह वामपंथी किसान आज हर हाल में संसद तक मार्च करके रहेंगे, आयोजकों ने इसकी पहले ही घोषणा कर दी थी। दिल्ली पुलिस की पूरी कोशिश है कि इन वामपंथी किसानों को रामलीला मैदान में ही रोका जाए। किसानों ने अपने इस मार्च के लिए कर्ज माफी, फसलों के दाम जैसे मुद्दों का बहाना बनाया है।  

वामपंथी संगठनों से जुड़े हजारो किसान इस मार्च में शामिल हैं । वह फसलों के उचित दाम की गारंटी देने का कानून बनाने और देशभर के किसानों का कर्ज एकमुश्त माफ करने की मांग को लेकर लोकतंत्र के मंदिर को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। यह वामपंथी किसान दो बड़ी मांगों के बहाने दिल्ली को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। 

वामपंथी संगठनों के इस जमावड़े को पूरे विपक्ष का समर्थन हासिल है। जेडीएस के नेता और पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने किसानों से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल भी किसानों से मुलाकात कर सकते हैं। इन सभी को जनता चुनाव में खारिज कर चुकी है और अब यह सब वामपंथी किसानों के कंथे पर बंदूक रखकर केन्द्र सरकार पर हमले की तैयारी में हैं। 

वामपंथी किसानों के इस मार्च को लीड कर रहे योगेंद्र यादव और अभिक साहा ने कहा है कि हमारा किसान आंदोलन शुरू से शांतिपूर्ण और अहिंसक रहा है और उन्हें उम्मीद है कि पुलिस उन्हें संसद तक मार्च करने से नहीं रोकेगी। उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंडिया गेट और जंतर मंतर पर अभी प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं है, इसलिए पुलिस ने इजाजत नहीं दी। पुलिस आयोजकों से बातचीत कर यही कोशिश कर रही है कि वह रामलीला मैदान में ही रैली कर लें। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल