राजद के तीन विधायक जदयू में जाने की तैयारी में, तो जदयू के रजक बनेंगे राजद के 'श्याम'

Published : Aug 16, 2020, 07:03 PM ISTUpdated : Aug 16, 2020, 07:54 PM IST
राजद के तीन विधायक जदयू में जाने की तैयारी में, तो जदयू के रजक बनेंगे राजद के 'श्याम'

सार

राज्य में अभी तक ज्यादातर नेता राजद से किनारा कर रहे थे। पिछले दिनों ही राजद के पांच  विधान पार्षद सदस्यों ने जनता दल यूनाइटेड  का दामन थामा था। जिसके बाद राज्य के विधान परिषद में राजद की ताकत  कम हो गई थी। 

पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से सियासी दलों में नेताओं को निकाला जाना और शामिल किया जाना शुरू हो गया है।  वहीं अब राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में तीन विधायकों को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं कहा जा रहा है कि राज्य  में नीतीश कुमार के कैबिनेट मंत्री श्याम रजक कल राजद में शामिल होंगे।

राज्य में अभी तक ज्यादातर नेता राजद से किनारा कर रहे थे। पिछले दिनों ही राजद के पांच  विधान पार्षद सदस्यों ने जनता दल यूनाइटेड  का दामन थामा था। जिसके बाद राज्य के विधान परिषद में राजद की ताकत  कम हो गई थी।  वहीं  अब राजद ने तीन विधायकों पर एक्शन लेते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। वहीं राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दल चुनावों की तैयारियों में जुट गईहैं। वहीं इसी  बीच राष्ट्रीय जनता दल ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने तीन विधायकों को पार्टी से निष्कासित किया है।  

ये विधायक अब राजद के टिकट पर आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। जानकारी के मुताबिक पार्टी ने प्रेमा चौधरी, महेश्वर यादव और फराज फातमी को बाहर का रास्ता दिखाया है।  पार्टी का कहना है कि ये पार्टी विरोधी गतिविधियों में सक्रिय थे और पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर इन्हें छह साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों विधायक बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में जाने की तैयारी में थे।  लिहाजा इससे पहले पार्टी ने इन विधायकों पर एक्शन लिया है।

मंत्री दे सकते हैं इस्तीफा

वहीं राजद ही नहीं बल्कि सत्ताधारी जदयू में भी  विधायकों का आना जाना शुरू हो गया है। राज्य  में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां बढ़ गई है और कहा जा रहा है कि राज्य के उद्योग मंत्री श्याम रजक अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो सकते हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम