आज है यूपी के सीएम योगी का जन्मदिन, पीएम ने दी बधाई लेकिन नहीं मनाएंगे बर्थडे

Published : Jun 05, 2020, 01:33 PM IST
आज है यूपी के सीएम योगी का जन्मदिन, पीएम ने दी बधाई लेकिन नहीं मनाएंगे बर्थडे

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी।  पीएम मोदी ने लिखा है कि उनके नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। भगवान उन्हें लंबी और स्वस्थ जीवन दे। सीएम योगी आज अपना  49वां जन्मदिन मना रहे हैं और अब  वह 48 साल के हो गए हैं। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आज 48 साल के हो गए हैं।आज उनका जन्मदिन है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की  बधाई देते हुए उनके लंबी उम्र की कामना की है। वहीं सीएम योगी कोरोना संकट के बीच अपना जन्म दिन नहीं मनाएंगे। वहीं सीएम योगी को बधाई देने का सिलसिला जारी है। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया में योगी आदित्यनाथ को बधाई दी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी।  पीएम मोदी ने लिखा है कि उनके नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। भगवान उन्हें लंबी और स्वस्थ जीवन दे। सीएम योगी आज अपना  49वां जन्मदिन मना रहे हैं और अब  वह 48 साल के हो गए हैं। वहीं सीएम योगी ने इस मौके पर बाबा गोरक्षनाथ को याद किया। सीएम योगी गोरक्षपीठ के महंत भी  हैं। उन्होंने लिखा है…

गगन मंडल मैं ऊंधा कूबा तहां अमृत का बासा।

सगुरा होइ सु भरि भरि पीवै निगुरा जाइ पियासा।

- गोरखबानी

शिवावतारी गुरु श्री गोरक्षनाथ जी के चरणों में सादर प्रणाम.
 
वहीं राज्य के सीएम को जन्मदिन की बधाईयां देने का सिलसिला  जारी है। नेताओं से लेकर नौकरशाह सब उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं सीएम योगी ने जन्म दिन नहीं मनाने का फैसला किया है।  हालांकि सीएम योगी आमतौर  पर जन्मदिन नहीं मनाते हैं। योगी होने के नाते वह इस तरह के कार्यक्रमों से दूर रहते हैं।  योगी आदित्यनाथ महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं।

कर्मस्थली है गोरखपुर लेकिन उत्तराखंड से है नाता

योगी आदित्यनाथ की कर्मस्थली बाबा गोरक्षनाथ की भूमि गोरखनाथ है। लेकिन उनका उत्तराखंड से गहरा नाता है। योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव में हुआ। हालांकि उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में ही घर त्याग दिया था और महंत अवैद्यनाथ की शरण में गोरखपुर आ गए थे। इसके बाद उन्हें पीठ का पीठाधीश्वर घोषित कर दिया गया था। योगी आदित्यनाथ के पिता का हाल में निधन हुआ है और कोरोना संकट में वह अपने मूल स्थान भी गए। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश