आज तय होगा सिद्धू का सियासी भविष्य, कांग्रेस या..

Published : Jul 22, 2019, 04:05 PM IST
आज तय होगा सिद्धू का सियासी भविष्य, कांग्रेस या..

सार

पंजाब में सिद्धू फिलहाल हाशिए पर आ गए हैं। राज्य के ज्यादातर नेताओं ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी है। क्योंकि राज्य में कैप्टन से नाराजगी कोई नहीं लेना चाहता है। सभी नेता अच्छी तरह से जानते हैं कि राज्य में कैप्टन के कद के सामने हाई कमान भी कोई बढ़ा फैसला नहीं ले सकता है।

पंजाब में कांग्रेस में अलग-थलग पड़े चुके नवजोत सिंह सिद्धू के सियासी भविष्य का आज फैसला होने की उम्मीद की जा रही है। सिद्धू को कैप्टन मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि पंजाब में सियासी नफा नुकसान को देखते हुए कांग्रेस के नेताओं की आज दिल्ली में बैठक होगी। जिसमें सिद्धू के राजनीतिक कैरियर पर पार्टी फैसला करेगी।

पंजाब में सिद्धू फिलहाल हाशिए पर आ गए हैं। राज्य के ज्यादातर नेताओं ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी है। क्योंकि राज्य में कैप्टन से नाराजगी कोई नहीं लेना चाहता है। सभी नेता अच्छी तरह से जानते हैं कि राज्य में कैप्टन के कद के सामने हाई कमान भी कोई बढ़ा फैसला नहीं ले सकता है।

जानकारी के मुताबिक सिद्धू को लेकर आज कांग्रेस के नेताओं की बैठक हो रही है। जिसमें सिद्धू को लेकर पार्टी फैसला करेगी। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि सिद्धू को पार्टी में रखने के लिए पार्टी उन्हें राष्ट्रीय संगठन में कोई अहम पद दे सकती है।

हालांकि सिद्धू ने अभी तक कोई बगावती तेवर पार्टी के खिलाफ नहीं दिखाए हैं। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि सिद्धू की जिस तरह से आम आदमी पार्टी से नजदीकियां बढ़ी हैं। उसको देखते हुए सिद्धू पार्टी से भी किनारा कर सकते हैं। पिछले दिनों आप ने सिद्धू की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि वह चाहे तो आप में शामिल हो सकते हैं।

फिलहाल इस्तीफा स्वीकार होने के बाद सिद्धू ने सरकारी बंगले को खाली कर दिया है और सुरक्षा कर्मियों को भी वापस भेज दिया है। जबकि वह मीडिया से बातचीत भी नहीं कर रहे हैं। न ही सोशल मीडिया में किसी भी तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

असल में कैप्टन और सिद्धू के प्रकरण में पार्टी आलाकमान ने सिद्धू की नहीं सुनी जिसके कारण वह पार्टी से नाराज हैं। लेकिन उन्होंने पार्टी के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है। क्योंकि सिद्धू भी जानते हैं कि इस मौके पर शांत रहना उसके लिए फायदेमंद है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि