एक पुलिसकर्मी जो डांस करके कंट्रोल करता है ट्रैफिक

Published : Sep 19, 2018, 09:22 AM IST
एक पुलिसकर्मी जो डांस करके कंट्रोल करता है ट्रैफिक

सार

भारत के तमाम शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या से आए दिन लोगों को दो-चार होना पड़ता है। महानगरों में हाल और खराब है। लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। इस जाम से पार पाने में ट्रैफिक पुलिस वालों के भी पसीनें छूट जाते हैं लेकिन भुवनेश्वर में ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए पुलिस के एक जवान ने जो तरकीब निकाली है, उसे देखकर आप उसकी तारीफ भी करेंगे और अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में होमगार्ड का एक जवान जो कि ट्रैफिक पुलिस में अपनी सेवा दे रहा है, अपने अनोखे अंदाज से लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में लगे इस जवान का नाम प्रताप चंद खंडवाल है। खंडवाल की ड्यूटी शहर के बीचोबीच चौराहे पर लगी है। ये यहां डांस करके ट्रैफिक व्यवस्था को संभालते हैं। प्रताप चंद खंडवाल डांसिंग स्टेप के जरिए वाहन चालकों और लोगों को रुकने या आगे बढ़ने का सिग्नल देते हैं। 


प्रताप चंद खंडवाल की उम्र 33 साल है और अपनी अदा के कारण वो पूरे शहर में मशहूर हो चुके हैं। राजधानी भुवनेश्वर की जनता भी प्रताप की अदा का पूरा सम्मान करते हुए उनके निर्देशों का पालन करती है।


इससे पहले भी ट्रैफिक पुलिस की तरफ से यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस की तरह से अलग-अलग प्रयोग किए जा चुके हैं। कहीं पुलिस वाले गांधीगिरी करते हैं तो कहीं किसी को होर्डिंग और पोस्टरों के माध्यम से जीवन के महत्व को समझाया जाता है ताकि लोग सड़क पर सावधानी से चलें। हाल फिलहाल में कई शहरों में पुलिसकर्मियों द्वारा यमराज के वेष में कलाकारों को चौक-चौराहों पर उतारा गया, मकसद यही था कि यमराज ही लोगों को उनके जीवन की सुरक्षा से संबंधित बातें समझा सकें।


हरियाणा के अंबाला में भी उतरे थे यमराज!


अपनी अनोखी अदा से कई क्षेत्रों में लोग सुर्खियां बटोर चुके हैं। जैसा प्रताप चंद खंडवाल चौराहे पर खड़े होकर कर रहे हैं, यानि कि लोगों को कब रुकना है कब आगे बढ़ना है, इसका सिग्नल दे रहे हैं। ठीक ऐसा ही क्रिकेट के मैदान पर न्यूजीलैड के अंपयार बिली बॉडन भी करते रहे हैं। उनका क्रिकेट मैच में डिसीजन देने का अंदाज अनोखा है।

 

बहरहाल ओडिशा पुलिस के इस जवान की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। उनकी कर्तव्यपरायणता कमाल की है। लोगों को सड़क पर सुरक्षित रहने और चलने की सलाह तो वह दे ही रहे हैं। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान