
इंडोनेशिया में शुक्रवार को बेहद शक्तिशाली भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.5 थी।
भूकंप के तेज झटकों का असर समुद्र के अंदर भी हुआ और तेज लहरें सुनामी में बदल गईं। जिसका कहर इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर स्थित पालू शहर पर टूट पड़ा। वहां भारी तबाही हुई है।
इंडोनेशिया में भूकंप के कारण कई इमारतें जमींदोज हो गईं। अभी तक 384 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। लेकिन यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।
इंडोनेशिया के सिर्फ एक अस्पताल से ही 30 लोगों की मौत की खबर आई है।
भूकंप और उसके बाद सुनामी की खबर के कारण इंडोनेशिया के लोग दहशत में आ गए और सुरक्षित क्षेत्रों की ओर पलायन करने लगे। जिसकी वजह से सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
इंडोनेशिया में इस साल की शुरुआत मे भी भूकंप आया था। जिसका केन्द्र लोमबोक द्वीप था। इस हादसे में भी सैकड़ों लोग मारे गए थे।
इंडोनेशिया की भौगोलिक स्थिति के कारण भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता रहता है। दिसंबर 2004 में पश्चिमी इंडोनेशिया के सुमात्रा में 9.3 तीव्रता का भूकंप आया था इसके कारण आयी सुनामी के कारण हिंद महासागर क्षेत्र के कई देशों में 2,20,000 लोग मारे गये थे।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।