मौसम का सितम: मैदानी इलाकों में घना कोहरा और पहाड़ों में बर्फबारी

Published : Jan 22, 2020, 08:06 AM IST
मौसम का सितम: मैदानी इलाकों में घना कोहरा और पहाड़ों में बर्फबारी

सार

मौसम विभाग ने पहले ही साफ कर दिया था कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार कम ही हैं। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड और कई दिनों तक पड़ेगी। फिलहाल मैदानी राज्यों में दोपहर के तापमान में इजाफा हुआ है। जबकि रात और सुबह के तापमान में गिरावट आ रही है। हालांकि पिछले दो दिन यूपी समेत कई राज्यों में धूप निकली रही, जिसके कारण लोगों को राहत मिली। लेकिन पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण इन राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

नई दिल्ली। मौसम एक बार फिर बदल रहा है। हालांकि अभी तक उत्तरी राज्यों के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली है। हालांकि दिन में धूप खिली होने के कारण लोगों ने राहत की सांस तो ली है। लेकिन रात और सुबह तापमान काफी कम है। वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे की मार है। जिसके कारण परिवहन सेवाएं प्रभावित हैं।

वहीं देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है। जिसके कारण ठंड का जबरदस्त असर है। वहीं आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की घनी चादर में लिपटी रही और वहीं घने कोहरे के चलते विजिबीलिटी बेहद कम है। जिसके कारण ट्रेनों काफी देरी से चल रही हैं। राजधानी दिल्ली में सुबह सात बजे तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

मौसम विभाग ने पहले ही साफ कर दिया था कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार कम ही हैं। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड और कई दिनों तक पड़ेगी। फिलहाल मैदानी राज्यों में दोपहर के तापमान में इजाफा हुआ है। जबकि रात और सुबह के तापमान में गिरावट आ रही है। हालांकि पिछले दो दिन यूपी समेत कई राज्यों में धूप निकली रही, जिसके कारण लोगों को राहत मिली। लेकिन पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण इन राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के कई इलाकों में कई दिनों से बर्फबारी जारी है। जिसके कारण यहां पर तापमान काफी गिर चुका है। इन राज्यों के पहाड़ों की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढकी हुई है। मंगलवार को हिमाचल, जम्मू-कश्मीर एवं उत्तराखंड में बर्फबारी हुई है और जिसके कारण कड़ाके की ठंड फिर बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से शिमला-रामपुर, आनी-जलोड़ी-कुल्लू और मनाली-लेह नेशनल हाईवे समेत 332 सड़कें बंद हो गईं। शिमला में भी बर्फबारी हुई है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान