केरल में नाबालिग बेटियों से बलात्कार के आरोप में पिता, चाचा समेत चार गिरफ्तार

Published : Jun 10, 2019, 02:40 PM IST
केरल में नाबालिग बेटियों से बलात्कार के  आरोप में पिता, चाचा समेत चार गिरफ्तार

सार

यह घटना तब सामने आई जब पीड़ित नाबालिगों में से एक ने पंचायत सदस्य की मदद से तिरुवनंतपुरम के कल्लमबलम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

तिरुवनंतपुरम। केरल पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों से रेप के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में लड़कियों के पिता और चाचा भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, पिछले 12 महीने में आरोपियों ने लड़कियों के साथ कई बार रेप किया। यह घटना तब सामने आई जब एक पीड़ित लड़की ने पंचायत सदस्य की मदद से तिरुवनंतपुरम के कल्लमबलम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसमें खुलासा हुआ कि लड़कियों की मां को भी इन घटनाओं की जानकारी थी। एंटीगल कोर्ट ने आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया है। 

पिछले चार साल में केरल में बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में काफी तेजी आई है। कोर्ट में अब भी 6,000 पोक्सो के मामले लंबित हैं। 

यह भी पढ़ें - कठुआ रेप-हत्या मामले में छह लोग दोषी करार, मुख्य आरोपी का बेटा बरी

इसी तरह का एक अन्य मामला 5 दिसंबर, 2018 को केरल के कन्नूर के परासिनीकदावू में एक नाबालिग लड़की से उसके पिता समेत 20 लोगों ने रेप किया। पूछताछ के दौरान पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले सबसे पहले उसके पिता ने उससे रेप किया था। 

साल 2018 में कोट्टायम के चिंगावनम में भी एक साढ़े तीन साल की बच्ची से दरिंदगी की गई थी। इसमें आरोप लड़की के पिता और एक रिश्तेदार पर लगे थे। मेडिकल में मासूम बच्ची से दरिंदगी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने 26 साल के पिता और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया था। यह मामला तब सामने आया जब आंगनवाड़ी में बच्ची की टीचर ने मासूम के व्यवहार में अजीब सा बदलाव देखा। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Holi 2026: सूरत में ट्रियोम क्लब का अनोखा धुलेंडी उत्सव 'मडफेस्ट', हजारों लोग ने ऑर्गेनिक मिट्टी से खेली होली
सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि