महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किए दो खालिस्तानी

Published : Dec 11, 2018, 03:26 PM IST
महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किए दो खालिस्तानी

सार

महाराष्ट्र पुलिस एटीएस ने दो खालिस्तान समर्थकों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों दुनिया भर के खालिस्तानी अलगाववादियों के संपर्क में थे। इसमें से एक के पास से अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। 

महाराष्ट्र एटीएमस ने पुणे के चाकन इलाके से कर्नाटक निवासी हरपाल सिंह नागरा को गिरफ्तार किया था। 42 साल के नागरा के पास से एक देसी पिस्तौल और पांच कारतूस भी बरामद किए गए। यह गिरफ्तारी दो दिसंबर को की गई थी। नागरा को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 17 दिसंबर तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया।
बाद में हरपाल सिंह नागरा की निशानदेही पर महाराष्ट्र एटीएस पंजाब गई। वहां से दूसरे खालिस्तान समर्थक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभी इस दूसरे खालिस्तानी के नाम का खुलासा नहीं किया है। उसे गिरफ्तारी के बाद जल्दी ही मुंबई लाकर अदालत के सामने पेश किया जाएगा।  
 
महाराष्ट्र पुलिस के सूत्रों ने जानकारी दी है कि यह दोनों ही पाकिस्तान और विश्व के अन्य देशों में मौजूद खालिस्तानी अलगाववादियों के संपर्क में थे।
पूछताछ किए जाने पर नागरा ने जानकारी दी कि वह स्वतंत्र खालिस्तान का समर्थक है। नागरा से मिली जानकारी के आधार पर ही एटीएस ने पंजाब से दूसरे व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसे पूछताछ के लिए मुंबई लाया जा रहा है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश