
पिछले हफ्ते पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद सतर्क हुई खुफिया एजेंसियों की राज्यों की पुलिस और एटीएस तालमेल देखने को मिल रहा है। ऐसा माना जा रहा की आने वाले दिनों में देश में आंतकी घटनाओं में इजाफा हो सकता है। इसी के मद्देनजर सक्रिय हुई एजेंसियां संदिग्धों पर कड़ी नजर रख रही हैं। आज यूपी एटीएस ने ने देवबंद से जैश के संदिग्ध समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें से दो संदिग्ध कश्मीर और पांच ओडिशा के रहने वाले हैं।
आज यूपी एटीएस ने देवबंद के एक प्राइवेट हॉस्टल से इन लोगों को पकड़ा है। इस पूरी मुहिम को यूपी एटीएस के आईजी असीम अरून चला रहे हैं। इन संदिग्धों के पास से मिले सामान की जांच की जा रही है। पकड़े गए संदिग्धों में से दो जम्मू-कश्मीर और पांच ओडिशा के छात्र बताए जा रहे हैं। इसमें जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध भी शामिल है। हालांकि यूपी एटीएस अभी तक इस तरह का कोई खुलासा नहीं कर रही है। लेकिन सूत्रों ने पुष्टि की है कि शहनवाज नाम का पकड़ा गया संदिग्ध जैश का सक्रिय सदस्य है और कश्मीर का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक एक दुकानदार सहित लगभग 10 से 12 छात्रों को हिरासत में लिया गया है। यूपी एटीएस ने ये छापेमारी देर रात करीब 2 बजे की। यह मोहल्ला देवबंद के खानकाह के निकट नाज मंजिल में है। असल में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद खुफिया एजेंसियों की ओर से आतंकी हमले की संभावना जताई गई थी। दो दिन पहले ही कानपुर ट्रेन धमाका भी हुआ था। जिसके संदिग्ध भी पकड़े गए हैं। वहीं महाराष्ट्र के रायगढ़ में भी बस में आईईडी बम मिलने की खबर थी। पिछले दिनों देवबंद के पास कई बांग्लादेशी भी पकड़े गए थे। जिनके पास से फर्जी प्रमाण पत्र मिले थे। जिसके बाद एटीएस लगातार इस इलाके में नजर रखे हुए थी।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।