सीएम योगी ने बताई UP की नयी मीनिंग: कहा-चाणक्य ने कहा था इन 3 चीजों पर देना चाहिए विशेष ध्यान 

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Feb 19, 2024, 04:16 PM IST
सीएम योगी ने बताई UP की नयी मीनिंग: कहा-चाणक्य ने कहा था इन 3 चीजों पर देना चाहिए विशेष ध्यान 

सार

सीएम योगी ने आचार्य कौटिल्य (चाणक्य) का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने आर्थिक समृद्धि के लिए तीन तत्वों पर ध्यान देने की बात कही है। उनमें पहली भूमि, दूसरी जमीन और तीसरी पूंंजी है। प्रदेश में यह तीनों तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद हैं।

GBC 2024 UP: यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित इंदिर गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्रांउड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC 2024) में सीएम योगी ने UP की नयी मीनिंग बताई। उन्होंने कहा कि यूपी का मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल। प्रदेश में हर निवेशक का सम्मान है। अब तो यहां तक कहने लगे हैं कि सुरक्षित निवेश यानी उत्तर प्रदेश। नया उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश से उद्यम प्रदेश बनकर विकसित उत्तर प्रदेश बनने की तरफ अग्रसर है।

कौटिल्य ने कहा था कि इन पर देना चाहिए विशेष ध्यान

सीएम योगी ने आचार्य कौटिल्य (चाणक्य) का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने आर्थिक समृद्धि के लिए तीन तत्वों पर ध्यान देने की बात कही है। उनमें पहली भूमि, दूसरी जमीन और तीसरी पूंंजी है। प्रदेश में यह तीनों तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद हैं। हमारी नीतियों पर उद्योग जगत ने विश्वास जताया है। प्रदेश को अब तक 40 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव​ मिले हैं। उन्हीं को धरातल पर उतारने का उत्सव आज मनाया जा रहा है।

यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीबीसी को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार में प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों का परिणाम है कि आज ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह का आयोजन हुआ। यूपी के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ का संकल्प यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का है। पहले लोग यूपी से भागते थे। अब सुरक्षित गंतव्य समझकर आ रहे हैं।

पीएम मोदी ने की 14,000 करोड़ के परियोजनाओं की शुरुआत

यूपी के राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि CM योगी और PM मोदी के आने के बाद प्रदेश में निवेश बढ़ा है। देश और दुनिया के उद्यमी यहां निवेश कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि यूपी एक समय सोने की चिड़िया था। पीएम मोदी और सीएम योगी उसे फिर सोने की चिड़िया बना रहे हैं। आपको बता दें कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पीएम मोदी ने 14,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत की।

ये भी पढें-3 साल टेंट में रहे, गोलगप्पे बेचें, अब क्रिकेट वर्ल्‍ड में धूम मचा रहा ये लड़का...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: शेल्बी अस्पताल में 12 सफल किडनी ट्रांसप्लांट के साथ मेडिकल टूरिज्म का हब बना सूरत
Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी